शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चंदौली: चंदौली फल विक्रेता को गोली मारने वाले हमलावर युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा, इस तरह शुरू हुआ विवाद

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवहीं गांव निवासी फल विक्रेता नीरज को गोली मारने के आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास और एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के ख

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 जुलाई 2022, 05:32 PM IST (15 जुलाई 2022) अपडेट: 11 अक्टूबर 2026, 01:20 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवहीं गांव निवासी फल विक्रेता नीरज को गोली मारने के आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास और एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर हुई है। 13 जुलाई को ही युवकों का फल विक्रेता से विवाद हुआ था।(चंदौली: चंदौली फल विक्रेता)

Read Also: रोहतास: गोपाल नारायण सिह विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने घर घर जाकर लोगों को उनके नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी

फल खरीदकर पैसे नहीं देना चाहते थे मनबढ़ युवकपुलिस के अनुसार 13 जुलाई को नवहीं गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ गोलू और मझवार के डबलू सिंह के पुत्र रिशु सिंह ने नवहीं पुलिया पर फल की दुकान लगाने वाले नीरज से फल खरीदा। पैसे मांगने पर विवाद करने लगे। आरोप है कि मझवार और नवहीं के कुछ मनबढ़ युवक दुकानदारों पर रौब गांठते रहते हैं। अपना वर्चस्व बनाना चाहते हैं। आए दिन विवाद करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती इसलिए मनबढ़ हो चुके हैं। बहरहाल नीरज ने युवकों से पैसे मांगने की हिमाकत कर दी जो उन्हें नागवार गुजरा।(चंदौली: चंदौली फल विक्रेता)

गुरुवार की शाम गोलू और रिशु नशे ही हालत में पहुंचे और नीरज पर लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। उनके साथ एक और युवक भी था जिसे नीरज नहीं पहचान पाया। नीरज को गोली मारने के बाद गोलू को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जबकि रिशु और उसका साथी भाग निकले। गोली से घायल नीरज को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गोली उसके कमर को छूकर निकल गई। सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोलू सिंह, रिशु सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.