शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सहकारी शीत भंडार के विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया

  तेघड़ा ( बेगूसराय):-बरौनी सहकारी शीत भंडार लिमिटेडकेअध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के चुनावी नामांकन को लेक तेघड़ा प्रखंड अटल कलाम भवन के सभागार में 1 फरवरी बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें विभि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 फरवरी 2023, 09:48 PM IST (1 फरवरी 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 11:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

तेघड़ा ( बेगूसराय):-बरौनी सहकारी शीत भंडार लिमिटेडकेअध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के चुनावी नामांकन को लेक तेघड़ा प्रखंड अटल कलाम भवन के सभागार में 1 फरवरी बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें विभिन्न पदों पर अभ्यार्थियों ने अपना नाम निर्देशन का पर्चा दाखिल किया।अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण देव झा एवं सुमित कुमार ने अपना नाम निर्देशन का पर्चा प्रतिनियुक्त किए गए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार चौधरी के समक्ष दाखिल किया , सचिव पद पर अशोक कुमार सिंह, परमानंद सिंह एवं अस्मिता कुमारी वही कोषाध्यक्ष पद पर पहला दिन मात्र एक प्रत्याशी चंद्रकेतु प्रसाद सिंह ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया । वही प्रबंध समिति के लिए सामान्य महिला सीट से नीलम देवी, एवं अन्य के लिए रामचंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग अन्य से भूषण कुमार, अति पिछड़ा वर्ग के महिला सीट पर शैल देवी अतीत पिछड़ा वर्ग अन्य से राम कुमार महतो, अनुसूचित जाति महिला पद पर शोभा देवी एवं अनुसूचित जाति अन्य के लिए सुशील कुमार गुप्ता। वही अशोक सिंह के नामांकन में पूर्व एमएलसी भूमि पालराय, मुखिया अमलेश कुमार राय, जदयू नेता अविनाश कुमार राजीव कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है । 3 फरवरी को दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी वही 6 फरवरी को नामांकन वापसी के निर्धारित समय उपरांत अभ्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह का भी आवंटन कर दिया जाएगा। और निर्वाचन 13 फरवरी को पूर्वाहन के 7:00 बजे से अपराहन के 4:30 बजे तक संपन्न होगा। मतदान संपन्न होने के पश्चात उसी दिन प्रखंड कार्यालय में मतगणना का भी कार्य संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से मतगणना के समाप्ति तक कठोरता से पालन सुनिश्चित करना सभी का दायित्व है। प्रथम दिन नामांकन को लेकर प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का अच्छा खासा भीड़ लगी रही। कोई प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी चुस्त-दुरुस्त देखा गया। नामांकन के कार्य में निर्वाचन कार्यालय से रविंद्र कुमार पाठक, रंजीत कुमार, अमित कुमार रोशन कुमार पाठक एवं अमामुल हक आदि कर्मियों की सक्रियता से संपन्न हुआ।