शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पाकिस्तान में हिंदू नेता के घर पर चला बुलडोजर, इमरान खान ने कहा- ‘ज़ुल्म के तले कुचलना…’

पटना डेस्क: पाकिस्तान (Pakistan) में एक हिंदू नेता का घर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. घटना के बारे में हिंदू नेता ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दुनिया को दी। उस राजनेता का नाम है- लाल चंद्र माल्ही. बता दें कि वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जून 2023, 11:29 AM IST (29 जून 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:36 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: पाकिस्तान (Pakistan) में एक हिंदू नेता का घर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. घटना के बारे में हिंदू नेता ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दुनिया को दी। उस राजनेता का नाम है- लाल चंद्र माल्ही. बता दें कि वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से सांसद रहे हैं।

बिहार में शिक्षा विभाग का नया आदेश जारी, जींस पैंट और टी-शर्ट पर लगी रोक!

वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी है. इन दिनों वहां सेना और पुलिस इमरान समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि हिंदू नेता लाल चंद्र माल्ही के उमरकोट स्थित घर पर भी बुलडोजर इसीलिए चला. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके घर को बुलडोजर के जरिए गिराया जा रहा है.

इसी के साथ अपनी पार्टी के हिंदू नेता का घर तोड़े जाने पर इमरान खान ने ट्वीट कर ऐतराज जताया. इमरान ने लाल चंद्र माल्ही के उमरकोट स्थित घर पर बुलडोजर चलाए जाने का वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा, “मैं PPP सरकार द्वारा उमरकोट में लाल माल्ही के पैतृक आवास को नेस्तनाबूद करने की कड़ी निंदा करता हूं.”

शादी के मंडप से बहाना बनाकर दूल्हा भागा, फूट-फूट रोने लगी दुल्हन, फिर…

इसके बाद इमरान ने बताया कि लाल माल्ही तहरीक-ए-इंसाफ की अल्पसंख्यक शाखा के अध्यक्ष हैं. इमरान ने एक और ट्वीट में लिखा, “पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर करने के लिए राज्य द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया ने न केवल हमारे लोकतंत्र को कमजोर किया है, बल्कि इससे राज्य और नागरिकों के बीच नागरिक समझौते को भी गंभीर (अपूरणीय) क्षति हो रही है.”