शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

घाँस चरने गई भैंस के मुँह में फटा बम

चैनपुर (कैमूर) : कैमूर जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ एक भैंस ने घास चरने के दौरान लगाए गए बम को खा लिया जिसके बाद भैंस के मुँह में फटा बम , घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सरैया का जहाँ जंगल में भैंस चरने के दौरान जमीन पर लगाए गए ब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 अक्टूबर 2022, 03:54 PM IST (15 अक्टूबर 2022) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 05:36 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चैनपुर (कैमूर) : कैमूर जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ एक भैंस ने घास चरने के दौरान लगाए गए बम को खा लिया जिसके बाद भैंस के मुँह में फटा बम , घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सरैया का जहाँ जंगल में भैंस चरने के दौरान जमीन पर लगाए गए बम को मुंह में खाया लिया जिससे बम भैंस के मुँह में ही फट गया, जिसके बाद भैंस की हालत गंभीर बन गई। जिसको ईलाज के लिए सरकारी पशु अस्पताल में कोई डाक्टर नहीं रहने से विवश होकर उसका ईलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है जहाँ ईलाज किया गया। वही पीड़ित व्यक्ति ने चैनपुर थाना में एक आवेदन देकर करवाई और मुआवजे की मांग किया है। घटना के संबंध में चैनपुर थानाक्षेत्र के गंगुडीह सरैया गांव के‌ चतुरगुन बिंद पिता भग्गू बिन्द ने बताया कि गाँव की दर्जनों भैंस के साथ वे अपनी भैंस को चराने के लिए जंगल में ले गये थे। जंगल में सुवर और अन्य जानवर मारने के लिए जगह-जगह पर बम लगाए थे। तभी उसी बीच एक भैंस झाड़ी के बीच पहुंच कर चर रही थी इसी दौरान उसके मुंह में बम चला गया।और फट गया जिसके बाद आसपास के पशुपालक पहुँचे तो देखा कि भैंस के मुँह से धुआं आने लगा भैंस का जबड़ा भी नष्ट हो गया है जिससे भैंस जख्मी हो गई है, पशुपालक चतुरगुन बिंद वहां पहुंचे तो देखा कि भैंस का हालत विगडा हुआ है। उसको ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज किया जा रहा है। पशुपालक ने कहा कि इन संबंध में चैनपुर थाना में जाकर सूचना दिए है वहीं चैनपुर अंचलाधिकारी के पास भी गए थे,(मुँह में फटा बम)

करगहर : श्राद्धकर्म में पंहुचे बीईओ ने किया वृक्षारोपण

बोले थानाध्यक्ष

इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन कुछ सूचना प्राप्त हुई है जिसने बताया जा रहा है कि किसान के द्वारा खेत में जानवरों को भगाने के लिए पटाखे रखे गए थे उसी से यह घटना की सूचना मिल रही है।

घटना पर बोले डीएफओ

इस संबंध में डीएफओ कैमूर चंचल प्रकाशम ने बताया कि घटना की जानकारी और जांच के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।