शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

BJP ने नीतीश कुमार के फार्मूले पर खेला दांव, महागठबंधन का होगा बंटाधार!

पटना डेस्क: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है और वह हर एक राज्य के लिए अलग रणनीति बनाने का काम कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 400 का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से पार्टी समाज के उन धड़ों को भी जोड़ने की कोश

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मार्च 2023, 05:44 PM IST (13 मार्च 2023) अपडेट: 20 सितंबर 2026, 12:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है और वह हर एक राज्य के लिए अलग रणनीति बनाने का काम कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 400 का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से पार्टी समाज के उन धड़ों को भी जोड़ने की कोशिशों में जुटी है, जो विपक्षी दलों के परंपरागत वोट बैंक रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने अपनी नजरें अब पसमांदा मुस्लिमों पर गड़ाई हैं।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने अतरंगी फैशन की हदें भी तोड़ीं, देखने वालों की फटी रह गईं आंखें!

एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी ने ऐसे 60 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की है, जहां 30 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। इन सीटों पर बीजेपी ने पसमांदा मुस्लिमों यानी दलित-पिछड़े मुस्लिमों को अपने पाले में करने के लिए स्कूटर यात्रा से लेकर स्नेह सम्मेलन और व्यक्तिगत अगला मुलाकात की बैठकें आयोजित करने योजना बनाई है।

3 बच्चों की मां प्रेमी संग हो गई थी फरार, वापस लौटी तो पति ने अपनाने से किया इंकार!

वहीं, पीएम मोदी को भी इन सीटों पर उतारने की योजना है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष और पार्टी के पसमांदा चेहरों में से एक जमाल सिद्दीकी ने कहा, “हम पर शासन करने वाली सरकारों ने हमें पसमांदा बना दिया है। पहले अशरफ वाले हमारे समाज से लाभ उठाते थे। हमारी कोई भागीदारी नहीं थी लेकिन अब, हम पर फोकस दिया जा रहा है।”

Patna Marine Drive : सदन में मरीन ड्राइव प्रॉजेक्ट को लेकर जोरदार हंगामा, सीएम नीतीश कुमार से हुई बड़ी मांग!

हम आपको बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पसमांदा मुस्लिमों को साथ लेकर लंबे समय तक चुनाव जीतते रहे हैं। बिहार विधानसभा के 2005, 2010 के चुनावों में पसमांदा समाज ने उन्हें बड़ी जीत दिलाने में बड़ी मदद की थी।