शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
देश राजनीति ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नए प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली, जबकि बिहार का प्रभारी हरीश द्विवेदी को बनाया गया।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 06:54 PM IST (23 सितंबर 2026) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 01:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नए प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद बुधवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा की नई महासचिव स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में भोला सिंह तथा छत्तीसगढ़ में सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है। अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े और कमलजीत सहरावत उनके साथ सह प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।

राजस्थान में संजय भाटिया, मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देव, ओडिशा में डी. पुरंदेश्वरी, कर्नाटक में हरीश द्विवेदी और केरल में प्रो. एम. नागराजा को प्रभारी बनाया गया है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को सौंपी गई है। पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी सुनील बंसल होंगे।

बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी

बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड में राम माधव प्रभारी होंगे, जबकि अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दिल्ली का प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे को बनाया गया है। जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शना बेन जरदोश सह प्रभारी होंगी। गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी तथा अजय महावर और गोमती साई को सह प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में अरविंद भदौरिया, असम में मंगल पांडे, हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा, झारखंड में गजेंद्र पटेल, गोवा में डॉ. भारती प्रवीण पवार और लद्दाख में राजकुमार भाटिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी अलग-अलग प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने बुधवार को नियुक्तियों की सूची जारी की