शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार: पति के कपड़े नहीं देने पर पत्नी ने खोया आपा, लाठियों से पीट-पीटकर किया अधमरा!

पटना डेस्क: बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की डंडों से पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी है, जिसके बाद पति को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है और पूरा मामला सिर्फ इतना सा है कि पत्नी के कपड़े मांगने पर पत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 06:37 PM IST (20 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की डंडों से पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी है, जिसके बाद पति को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है और पूरा मामला सिर्फ इतना सा है कि पत्नी के कपड़े मांगने पर पति ने उसे कपड़े नहीं सौंपा था।

BJP का नीतीश सरकार पर आरोप, कहा- बिहार में हो रहा नंगा नाच…

दरअसल, पूरा मामला बिहार के आरा जिले का है। जहां साल 2021 में डुमराव निवासी लड़की की आरा निवासी लड़के के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, अचानक से पति-पत्नी के बीच में लगातार लड़ाई झगड़े शुरू हो गए। जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी।

हालांकि, अभी कुछ दिन पहले ही पति अपने ससुराल गया और पत्नी को काफी समझा बुझाकर घर लेकर आया था। कुछ दिनों तक तो फिर सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक एक दिन जब पत्नी नहाने के लिए बाथरूम गई और उसने पति से कपड़े मांगा तो पति ने कपड़े नहीं दिया। जिसके बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने पति की डंडों से खूब पिटाई कर दी। लेकिन घरवालों के बीच-बचाव के बाद पति की किसी भी तरह से जान बची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दौरान पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि वह उसका गला दबाकर मारने की कोशिश कर रही थी और अब यह पूरा मामला पुलिस थाने में पहुंच चुका है। जबकि पत्नी अपने आप को बेकसूर बता रही है।