शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

Bihar Weather Update: बिहार के इन 19 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानिए गाइडलाइंस

Bihar Weather Update: बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन प्रदेश में अभी भी दर्जनों जिले हीटवेव की चपेट में है. बीते 24 घंटे में पटना समेत 9 जिलों में हीटवेव दर्ज किया गया है.जिसमें भोजपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.9

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जून 2023, 01:50 PM IST (14 जून 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 04:24 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Weather Update: बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन प्रदेश में अभी भी दर्जनों जिले हीटवेव की चपेट में है. बीते 24 घंटे में पटना समेत 9 जिलों में हीटवेव दर्ज किया गया है.जिसमें भोजपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पटना, गया, मोतिहारी और भोजपुर जैसे 9 जिलों में हीटवेव दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो पटना, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, गया और नालंदा जैसे दर्जनभर जिलों में आज एक बार फिर से वेव का अलर्ट है.

बिहार: तिरंगे में लिपटे शहीद आर्मी जवान का शव पहुंचा घर, परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

वहीं अगर मानसून की बारिश की बात करें तो प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक किशनगंज, अररिया, खगड़िया और मधेपुरा के रास्ते 15 जून की शाम तक मानसून पटना पहुंच जाएगा और 17 जून तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा. 17 जून के बाद ही पूरे प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा मालदा और फारबिसगंज से गुजर रही है. इसके साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास स्थित है. इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर पूर्व एवं उत्तर मध्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे के बारिश का पूर्वानुमान है.

जीजा ने साली की सगाई में अटकाया रोड़ा, फिर लड़की ने प्रेमी संग भागकर रचाई शादी

बता दें, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल और मधेपुरा जैसे उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य बिहार के विभिन्न जिलों में आंधी बारिश और मेघ गर्जन की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर किसान खेत से दूर जाएं और पेड़ के नीचे शरण ना लें. मौसम खराब होने पर किसी पक्के मकान की शरण लें.