शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Bihar Violence: सासाराम में फिर ब्ला’स्ट, पुलिस की तैनाती के बाद भी उपद्रवियों ने फेंका ब’म!

Bihar Violence: बिहार में सरकार के लाखों दावों के बावजूद रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा थमने का नाम अभी तक नहीं ले रही है। एक बार फिर सासाराम और बिहारशरीफ में रुक-रुक कर घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला आज सुबह का है, जहां बिहार के सासाराम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 अप्रैल 2023, 09:20 AM IST (3 अप्रैल 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 12:22 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Violence: बिहार में सरकार के लाखों दावों के बावजूद रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा थमने का नाम अभी तक नहीं ले रही है। एक बार फिर सासाराम और बिहारशरीफ में रुक-रुक कर घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला आज सुबह का है, जहां बिहार के सासाराम में फिर से बम बाजी की घटना हुई है। जिसके बाद लोगों के बीच दहशत पैदा हो गई हैं।

सीएम नीतीश पर गरजे अमित शाह, कहा-JDU के आधे सांसद भाजपा का दरवाजा खटखटा रहे, 2024 में गिरेगी ये सरकार

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के सासाराम के मोची टोला इलाके में एक मकान के ऊपरी हिस्से पर बम फेंका गया है। वैसे इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आ रही है। लेकिन लोगों के बीच दहशत जरूर पैदा हुई है। इस बारे में जब प्रशासन से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि विस्फोट की तीव्रता काफी कम थी। लेकिन आसपास UPSC Success Story: पंक्चर बनाकर करते थे गुजारा, फिर कड़ी मेहनत के बाद बन गए आईएएस अफसर!के लोगों का कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि महिलाएं और बच्चे तक सहम गए थे। हालांकि पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है और डीएम समेत एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

Bihar Violence: पहले भी हुआ था विवाद

हम आपको बता दें बिहार शरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा में कई लोगों के जख्मी होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया था कि वह आरोपियों को सजा जरूर देंगे। इसके साथ ही बिहार शरीफ और सासाराम में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।