शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार: पटना में आज राजनीतिक दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, विपक्षी एकता की बैठक में इन बातों पर होगी चर्चा!

पटना डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में आज गैर भाजपा दलों की महा बैठक होने वाली है, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं और यहां पर कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान विपक्ष एकजुट होकर एनडीए का मुकाबला करने पर सहमति बनाएगी और देश

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जून 2023, 10:16 AM IST (23 जून 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 01:49 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में आज गैर भाजपा दलों की महा बैठक होने वाली है, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं और यहां पर कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान विपक्ष एकजुट होकर एनडीए का मुकाबला करने पर सहमति बनाएगी और देश को एक नया सियासी समीकरण देने की कोशिश में लग जाएगी।

बारात में दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, कहा – कुंवारी रहूंगी लेकिन….

वहीं, विपक्षी दलों का यह समीकरण अगर बना तो फिर एनडीए के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इस दौरान तय किया जाना है कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दल वन एजेंस्ट वन पॉलिसी पर कैसे काम करेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आज सुबह 11:30 बजे विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने की संभावना है। यह बैठक लगभग 5 घंटे त चलने के आसार हैं। यह बैठक राउंडटेबल स्वरूप में होगी। इसका संचालन विपक्षी एकता के अगुआ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका संचालन करेंगे।

बिहार: घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पुलिस ने हवालात में दो बच्चों के पिता की निकाली हवा

वहीं, इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शरद पवार, सुप्रिया सूले, उद्धव ठाकरे, सीताराम येचुरी, डी राजा, हेमंत सोरेन, दीपंकर भट्टाचार्य, जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती जैसे बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं रालोद नेता जयंत चौधरी पारिवारिक कारणों से नहीं आ रहे हैं।

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

हम आपको बता दें इस बैठक में पीएम कैंडिडेट के चेहरे पर भी चर्चा होने वाली है कि आखिरकार साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष की तरफ से किस नेता को पीएम उम्मीदवार घोषित किया जाए।