शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार: दारोगा की वर्दी में प्रेमी पर रौब जमाती थी महिला, बॉयफ्रेंड ने की पुलिस से शिकायत, फिर..

पटना डेस्क: बिहार से आए दिन प्रेम कहानी का अजीबोगरीब मामला सामने आते रहता है। एक नया मामला सामने आया है, जहां महिला पुलिस थाने में वर्दी वाली गर्लफ्रेंड गिरफ्तार होकर आई है। जी हां यह महिला वर्दी के नाम पर अपने प्रेमी के सामने काफी धौंस दिख

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मार्च 2023, 07:10 PM IST (14 मार्च 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से आए दिन प्रेम कहानी का अजीबोगरीब मामला सामने आते रहता है। एक नया मामला सामने आया है, जहां महिला पुलिस थाने में वर्दी वाली गर्लफ्रेंड गिरफ्तार होकर आई है। जी हां यह महिला वर्दी के नाम पर अपने प्रेमी के सामने काफी धौंस दिखाती थी, जिसका अंजाम यह हुआ कि अब उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है।

ब्रेकिंग: सीएम नीतीश को फिर लगा झटका, पार्टी से कई दिग्गज नेताओं ने तोड़ा नाता!

दरअसल, प्रेमी को भी शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड दरोगा है या नहीं। इसलिए उसने 112 नंबर पर पुलिस को ही कॉल कर दिया। जिसके बाद जब पुलिस आई तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह महिला असल में दरोगा थी ही नहीं। वह बस झूठ मुठ का नाटक कर रही थी। बिहार के सीवान में अलग तरह का यह मामला सामने आया तो पुलिसकर्मियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

बिहार: बहन की लव स्टोरी में हीरो बना भाई, परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी से कराई शादी!

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस ने बताया कि सिवान में रुखसार नाम की महिला गिरफ्तार हुई है, जो अपने आपको पटना निवासी बता रही थी और उसका पिछले कई साल से एक युवक के साथ चक्कर चल रहा था। लेकिन, वह युवक पर लगातार अपनी वर्दी का रौब झाड़ते थी और अपने आप को दरोगा बताती थी। इस बात से प्रेमी काफी परेशान हो गया था। उसे कहीं ना कहीं शक था कि उसकी प्रेमिका पुलिस वाली नहीं है, जिसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन कर दिया।

थाने में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, पुलिसवालों ने धूमधाम से कराई शादी!

पुलिस ने बताया कि जैसे ही वह युवती से मिले उन्हें यकीन हो गया कि लड़की दरोगा नहीं है, जिसके बाद अब उससे पूछताछ हो रही है। लेकिन अभी तक यह बात समझ नहीं आई है कि वह वर्दी का रौब क्यों किसी पर झाड़ती थी और उसके पास ऐसी वर्दी आई कहां से? पुलिस पूछताछ कर रही है, जल्द सवालों का जवाब मिल जाएगा।