शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार: 11 साल की बच्ची से दो बच्चों के पिता ने की शादी, चौंका देगी ये घटना

बिहार: एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक नाबालिग लड़की से एक विवाहित व बाल-बच्चेदार व्यक्ति ने शादी कर ली। आरोप है कि कर्ज के पैसे वापस नहीं कर पाने के कारण उसके बदले में आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की को अपने पास रख ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 मई 2023, 10:15 AM IST (1 मई 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 05:36 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार: एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक नाबालिग लड़की से एक विवाहित व बाल-बच्चेदार व्यक्ति ने शादी कर ली। आरोप है कि कर्ज के पैसे वापस नहीं कर पाने के कारण उसके बदले में आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की को अपने पास रख लिया और उसकी मांग भरकर बकायदा अपनी पत्नी के रूप में घर में रखने लगे।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रो-रोकर बता रही है कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री को एक शादीशुदा बाल बच्चेदार व्यक्ति अपने घर में रखा है और उससे शादी कर ली है। महिला का आरोप है कि उसने उक्त व्यक्ति से कुछ रूपए लिए थे, जिसके बदले में बेटी को उसने अपने पास रखा था और कहा कि उसे पढ़ा-लिखा देगा। लेकिन बाद में उससे शादी रचा लिया।

Nora Fatehi Bold Look: ट्रांसपरेंट ड्रेस में अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची नोरा, अदाएं दिखा दिलों से गईं खेल!

हालांकि, वायरल वीडियो में आरोपित व्यक्ति कह रहा है कि लड़की रिश्ते में ही लगती है और परिवार की स्थिति सही नहीं थी तो उसे पढ़ाने-लिखाने का सोचकर लाया। लेकिन उससे शादी कर ली। उसका कहना है कि लड़की की मां ने उसे ये कहकर भेजा था कि शादी करके फिर पैसे लेकर भाग आना। लेकिन लड़की का भला सोचकर उससे शादी कर ली। आरोपित 30 वर्ष से अधिक उम्र का है। जबकि किशोरी 11 साल की है जो कक्षा 6 में पढ़ती है।

चार बच्चों के पिता पर चढ़ा प्यार का खुमार, ट्रांसजेंडर से रचाई शादी!

इस पूरे प्रकरण पर लड़की सामने आयी तो बयान बदलती रही। उसने कभी कर्ज देने की बात कबूली तो कभी इंकार करती रही हैं। उसने कहा कि वो अपने घर नहीं जाना चाहती। बताया कि गांव के लोग धमकाए कि बड़ी होगी तो कहीं भेज देंगे, इसलिए आ गई। लड़की ने बताया कि उसे यहां उसकी मां ही लेकर आई थी। कर्ज लिया था तो आना पड़ा। कर्ज के बदले बेचने की बात लड़की ने वायरल वीडियो में कबूली।