शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल

Bihar Road Accident: जिले के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जिला मुख्यालय सासाराम के सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के समीप एक साथ कई शव के पहुंचने से पूरे परिसर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 फरवरी 2023, 07:00 PM IST (22 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Road Accident: जिले के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जिला मुख्यालय सासाराम के सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के समीप एक साथ कई शव के पहुंचने से पूरे परिसर में कोहराम मच गया तथा परिजनों के चीख-पुकार से पूरे दिन मातमी सन्नाटा पसरा रहा। पहली घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव के समीप की है।

वहीं, जहां बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मृतक पप्पू बिंद एवं घायल अखिलेश बिंद व सुनील बिंद रंगपुर गांव के निवासी बताए जाते हैं। दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र सासाराम के पुरानी जी टी रोड की बताई जाती है। जहां यामाहा शोरूम के समीप दो बाइक सवार युवक जेसीबी की चपेट में आ गए।

Bihar Road Accident: लोगों ने मचाया हंगामा

हालांकि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरी निवासी आकाश कुमार की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। वहीं अमरी टोला निवासी अनीष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र से है। जहां भागीरथा हाई स्कूल के समीप डंपर एवं बाइक की सीधी टक्कर में मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान गारा निवासी मनीष चौबे के 15 वर्षीय पुत्र गोपाल चौबे के रूप में हुई है।

Sariya Price: घर निर्माण कराने वालों के लिए खुशखबरी, सरिया के दामों में आई भारी गिरावट

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को स्थानीय चौक पर रखकर मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया। जिससे कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा तथा सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई। हालांकि प्रशासन की पहल पर किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया। जिससे पुनः यातायात को बहाल किया जा सका।