शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Bihar Politics: आनंद मोहन की रिहाई पर मांझी का अटपटा बयान आया सामने! क्या सीएम नीतीश होंगे नाराज़?

Bihar Politics: बिहार में आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सियासत गर्म है। सीएम नीतीश कुमार के फैसले के बाद देशभर के लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं और अब मांझी ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद अब हर कोई सवाल उठाने लगा हैं।       &nbsp

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 अप्रैल 2023, 12:37 PM IST (24 अप्रैल 2023) अपडेट: 20 सितंबर 2026, 12:37 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Politics: बिहार में आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सियासत गर्म है। सीएम नीतीश कुमार के फैसले के बाद देशभर के लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं और अब मांझी ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद अब हर कोई सवाल उठाने लगा हैं।

संकट में आनंद मोहन की रिहाई, बड़ी मुश्किल में फंसे सीएम नीतीश कुमार!

दरअसल,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आनंद मोहन का समर्थन किया है। मांझी ने कहा है कि, मैं आनंद मोहन को अपराधी नहीं मानता वो बुरे इंसान नहीं हो सकते हैं, दूसरे लोग चाहे जो समझें। मांझी ने कहा कि, मैं आनंद मोहन को बुरा आदमी नहीं मानता हूं, दूसरे लोग चाहे जो समझे। मांझी ने कहा कि- आनंद मोहन की बातों को देखने के बाद वह क्रिमिनल नेचर के इंसान नहीं लगते। उन्होंने एक नहीं बल्कि कई किताबें लिखी है। इसलिए मैं नहीं मानता हूं कि आनंद मोहन के छूट जाने से गरीब पर बहुत अत्याचार होगा।

बिहार: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच बहस, फिर दोनों में हुई जमकर मारपीट!

वही जीतन राम मांझी ने आगे अपने बयान में कहा कि कानून में बिहार सरकार ने जो संशोधन किया है वह बिहार सरकार का अपना निर्णय है। सरकार सोच-विचार कर ही कानून में संशोधन किया होगा। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि, ऐसा कानून सबके लिए होना चाहिए। बिहार सरकार ने यह फैसला सोच समझ के लिया होगा।

Atiq Ahmed Untold Story: इश्क ने गुड्डू मुस्लिम को बनाया बागी! जानिए क्यों आंखों में चुभने लगा था अतीक अहमद?

एक रिपोर्ट के अनुसार आनंद मोहन बिहार के एक दलित डीएम को बर्बरता से पीट-पीट कर मार डालने के दोषी हैं। 5 दिसंबर 1994 में मुजफ्फरपुर के पास आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या कर दी गयी थी। जी. कृष्णैया गोपालगंज के डीएम थे। वे पटना से गोपालगंज जा रहे थे कि रास्ते में बर्बरता के साथ उनकी हत्या कर दी गयी थी। पूर्व डीएम आंध्रप्रदेश के रहने वाले थे। वे बेहद गरीब दलित परिवार से आते थे और उनकी गिनती बिहार के सबसे इमानदार अधिकारियों में होती थी।