शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार: भांजा दे बैठा मौसी को दिल, बन गया अपने बाप का ‘साढ़ू’, मां ने मचाया बवाल

पटना डेस्क: प्यार के बारे में हमेशा एक चीज कहीं जाती है कि यह कभी भी किसी से हो सकती है। प्यार में इंसान अपनी सभी हदें भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला को अपनी बड़ी बहन के बेटे से प्यार हो गया है और

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 मार्च 2023, 06:47 PM IST (31 मार्च 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 03:09 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: प्यार के बारे में हमेशा एक चीज कहीं जाती है कि यह कभी भी किसी से हो सकती है। प्यार में इंसान अपनी सभी हदें भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला को अपनी बड़ी बहन के बेटे से प्यार हो गया है और वह उससे शादी करना चाहती है। वह मौसी कहने वाले शख्स के साथ शादी करने के लिए सभी मर्यादा तोड़ने पर अड़ी है।

राहुल गांधी की सांसदी जाने पर आया गिरिराज सिंह का बयान, कहा- ‘लालू के श्राप की वजह से…’

PAN- Aadhaar Link Status: आपका आधार पैन से लिंक है या नहीं ऐसे करें चेक? जानिए ये सिंपल स्टेप्स

दरअसल, पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के कटरा थाना इलाके के एक गांव का है। विवाहिता कांटी थाना इलाके की रहने वाली है। उसकी बड़ी बहन का ससुराल कटरा के एक गांव में है। प्यार में पागल महिला पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। कहा जा रहा कि पिछले दिनों महिला अपने बहन के ससुराल गई। कुछ दिन रहने के बाद वह अपनी बहन के बड़े बेटे के करीब आ गई। दोनों के बीच संबंध बनने लगे।

OMG: सगाई के बाद लड़के की लगी सरकारी नौकरी तो शादी से किया इंकार, वधू पक्ष को देखकर भागा परिवार!

हालांकि, कुछ दिनों के बाद युवक अपनी मौसी से प्रेमिका बनी विवाहिता को घुमाने के लिए कानपुर ले गया। वहां से लौटे तो उनका रवैया देखकर बड़ी बहन को शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर विवाहिता ने अपने प्रेम संबंध को स्वीकार लिया। इसके बाद यह पूरा मामला पुलिस थाने पहुंच गया। जहां विवाहिता ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सभी संबंधी उसे रिश्तो का हवाला देकर काफी समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन वह मानने के लिए तैयार ना हुई।

बिहार: इश्क में रोड़ा बना बेटा तो मां ने करवा दी हत्या, सामने आया चौकाने वाला मामला!

हम आपको बता दें, महिला को समझाने में परिवार वाले लगे हुए हैं। पुलिस को शिकायत का इंतजार है। थानाध्यक्ष का कहना कि शिकायत दी जाएगी उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। परिवार वाले कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले को घर में ही सुलझा लिया जाए लेकिन महिला किसी की बात नहीं सुन रही।