शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार: जीजा ने साले को बंधक बनाकर बहन से जबरन कराई शादी, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

पटना डेस्क: बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसके जीजा ने जबरन अपनी बहन से शादी करा दी। युवक अपने बहनोई के घर अपनी शादी का कार्ड देने गया था।                 &n

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 जुलाई 2023, 05:20 PM IST (4 जुलाई 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 04:17 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसके जीजा ने जबरन अपनी बहन से शादी करा दी। युवक अपने बहनोई के घर अपनी शादी का कार्ड देने गया था।

बिहार के इन शिक्षकों का कटेगा वेतन, जानिए शिक्षा विभाग का नया आदेश!

इस दौरान विरोध करने पर आरोपितों ने दो राउंड फायरिंग भी की और युवक और उसके साथियों की बुरी तरह पिटाई कर दी। महज 11 दिन बाद युवक की शादी होनी थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। इधर, उक्त घटना के बाद पूरे गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

शादी के मंडप में लाल जोड़े में सजी दुल्हन दूल्हे का करती रही इंतजार, नहीं आई बारात

एक रिपोर्ट के अनुसार पटना के मसौढ़ी स्थित गौरीचक थाना के छठूचक गांव निवासी अरुण कुमार के पुत्र राहुल कुमार की शादी 29 मई को धनरुआ के पभेड़ी में होनी थी। वह चेन्नई में नौकरी करता है और दो दिन पूर्व ही शादी के लिए छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। सोमवार की शाम राहुल अपने चचेरे भाई सूरज कुमार और अपने दोस्त दीपक के साथ एक कार से शादी का कार्ड देने धनरुआ थाना के चकजोहरा गांव स्थित अपनी चचेरी बहन के ससुराल पहुंचा। आरोप है कि युवक के बहनोई पंकज कुमार ने राहुल को अपने घर के एक कमरे में बंद कर दिया और उसके दोनों साथियों को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया।