शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार: जीजा ने साले को बंधक बनाकर बहन से जबरन कराई शादी, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

पटना डेस्क: बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसके जीजा ने जबरन अपनी बहन से शादी करा दी। युवक अपने बहनोई के घर अपनी शादी का कार्ड देने गया था।                 खु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 मई 2023, 06:39 PM IST (17 मई 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 04:17 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसके जीजा ने जबरन अपनी बहन से शादी करा दी। युवक अपने बहनोई के घर अपनी शादी का कार्ड देने गया था।

खुशखबरी: बिहार के लोग होंगे मालामाल, निकलेगा सोने का भंडार

इस दौरान विरोध करने पर आरोपितों ने दो राउंड फायरिंग भी की और युवक और उसके साथियों की बुरी तरह पिटाई कर दी। महज 11 दिन बाद युवक की शादी होनी थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। इधर, उक्त घटना के बाद पूरे गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मैरिज ब्यूरो से घर आई थी बहू, शादी के बाद सामने आया रोंगटे खड़ी कर देने वाला मामला!

एक रिपोर्ट के अनुसार पटना के मसौढ़ी स्थित गौरीचक थाना के छठूचक गांव निवासी अरुण कुमार के पुत्र राहुल कुमार की शादी 29 मई को धनरुआ के पभेड़ी में होनी थी। वह चेन्नई में नौकरी करता है और दो दिन पूर्व ही शादी के लिए छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। सोमवार की शाम राहुल अपने चचेरे भाई सूरज कुमार और अपने दोस्त दीपक के साथ एक कार से शादी का कार्ड देने धनरुआ थाना के चकजोहरा गांव स्थित अपनी चचेरी बहन के ससुराल पहुंचा। आरोप है कि युवक के बहनोई पंकज कुमार ने राहुल को अपने घर के एक कमरे में बंद कर दिया और उसके दोनों साथियों को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया।