शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार: बीजेपी विधायकों ने कटाई पार्टी की नाक, सेल्फी के चक्कर में लड़ पड़े सरेआम!

आज बिहार विधानसभा में बजट पेश हुआ था। जिसके बाद बीजेपी के लोग मीडिया के सामने पेश हुए और उसके बाद जो हुआ वह देखने लायक मंजर था।   Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद ने नए आउटफिट का रखा नाम ‘शीला की जवानी’, देखिए विडियो     दरअस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 फरवरी 2023, 07:35 PM IST (28 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 09:22 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

आज बिहार विधानसभा में बजट पेश हुआ था। जिसके बाद बीजेपी के लोग मीडिया के सामने पेश हुए और उसके बाद जो हुआ वह देखने लायक मंजर था।

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद ने नए आउटफिट का रखा नाम ‘शीला की जवानी’, देखिए विडियो

दरअसल, बिहार विधानसभा परिसर में आज अजीबोगरीब स्थिति हो गई थी। जब दो विधायक आपस में ही भिड़ गए। क्योंकि उन दोनों के बीच सरेआम नोकझोंक होने लगी और माजरा यह था कि दोनों विधायक नेता प्रतिपक्ष के बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाना चाहते थे। लेकिन दोनों में से किसी एक को ही यह मौका मिलने वाला था। जिस वजह से दोनों विधायक आपस में ही लड़ पड़े।

Upendra Kushwaha: सीएम नीतीश पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला, कहा- समापन यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री..

बता दें, यह तकरार कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा और लालंगज विधायक संजय सिंह के बीच हुई थी। दोनों बीजेपी के ही विधायक है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के बगल में खड़े होने के लिए दोनों लड़ बैठे। अरुण कुमार सिन्हा ने संजय सिंह से कहा कि ऐसे काहे बोल रहे हैं..आपको जगह दे ना रहे हैं..आप थोड़ा भाषा पर कंट्रोल कीजिए।

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी ख़बर, इन लोगों के होंगे राशन कार्ड रद्द!

हालांकि, दोनों विधायकों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर खुद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मीडिया के सामने आए और बीच बचाव करने लगे। इसके साथ ही विजय सिन्हा ने दोनों विधायकों से यह भी कहा कि उन्हें मीडिया के सामने इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। इससे पार्टी का ही नाम खराब होता है।