शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

पटना डेस्क: दो धर्मों के प्रेमी युगल ने हिंदू रीति रिवाज से शिव मंदिर में शादी रचा ली है. लड़की मुस्लिम धर्म की मोहनिया थाना क्षेत्र की नैना खातून है और लड़का हिंदू धर्म का चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव के बजरंगी प्रसाद गौंड बताया जा रहा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जून 2023, 06:44 PM IST (20 जून 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 09:47 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: दो धर्मों के प्रेमी युगल ने हिंदू रीति रिवाज से शिव मंदिर में शादी रचा ली है. लड़की मुस्लिम धर्म की मोहनिया थाना क्षेत्र की नैना खातून है और लड़का हिंदू धर्म का चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव के बजरंगी प्रसाद गौंड बताया जा रहा. दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. दोनों के परिवार वाले दो धर्मों के कारण नहीं मान रहे थे. फिर दोनों ने व्यवहार न्यायालय भभुआ में कोर्ट मैरिज कर लिया और फिर कोर्ट परिसर के शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है. दोनों ने साबित कर दिया कि प्यार में मजहब दीवार नहीं बनता है.

बिहार: प्रेमी संग कमरे में थी दो बच्चों की मां, फिर पहुंच गई सास, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हुआ खुलासा!

दरअसल, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव का बजरंगी गौंड और मोहनिया थाना क्षेत्र की नैना खातून एक दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों ने अपने घरों में कई बार एक दूसरे से शादी करने की बात बताई, लेकिन कोई राजी नहीं हुआ. क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म के थे. जिससे परिवार वाले राजी नहीं हो रहे थे. अंत में दोनों ने व्यवहार न्यायालय भभुआ का रुख किया और वहां अपने बालिक होने का कोर्ट में सबूत देते हुए कोर्ट मैरिज किया. फिर कोर्ट परिसर में स्थित शिव मंदिर में ही दोनों ने सात फेरे लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. इस दौरान दोनों के परिजन और व्यवहार न्यायालय के वकील साक्षी बने.

OMG: मुस्लिम शख्स ने पहचान छिपाकर कर ली हिंदू लड़की से शादी, फिर…

वहीं, अधिवक्ता संजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया लड़का और लड़की दोनों बालिक हैं. दो धर्मों के बीच शादी नहीं बल्कि 2 पंथो का मिलन है. यह घर वापसी है उन्होंने समाज में प्रेम का भाव दिखाया है और आगे बढ़ कर एकता का संदेश दिया है. हम चाहते हैं कि सरकार भी इस पर ध्यान दें और ऐसे लोगों को सरकार और समाज गांव सभी को आगे बढ़कर सपोर्ट करना चाहिए जिससे कि समाज में एकता अखंडता बना रहे.