शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी

बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। यह रकम उस घोटाले से जुड़ी है, जिसमें सरकारी खजाने से फर्जी बिलों के जरिए भारी रकम निक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 मार्च 2025, 11:52 AM IST (28 मार्च 2025) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 07:02 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। यह रकम उस घोटाले से जुड़ी है, जिसमें सरकारी खजाने से फर्जी बिलों के जरिए भारी रकम निकाली गई थी।

क्या है मामला?
चारा घोटाला 1990 के दशक में सामने आया था, जिसमें पशुपालन विभाग के तहत फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन की लूट हुई थी। इसमें कई बड़े राजनीतिक नाम जुड़े थे, जिनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी दोषी पाए गए थे। इस घोटाले के अलग-अलग मामलों में लालू यादव को सजा भी हो चुकी है।

सरकार की कार्रवाई
बिहार सरकार ने घोटाले से जुड़े दोषियों से 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि यह जनता के पैसे की हानि है, जिसे वापस पाना जरूरी है।

राजनीतिक सरगर्मी तेज
इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। राजद ने इसे बदले की कार्रवाई बताया, जबकि भाजपा और जदयू इसे न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा कह रही हैं। लालू यादव और उनके समर्थकों का कहना है कि यह मुद्दा सिर्फ उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए उठाया जा रहा है।

अब देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेती है और बिहार की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।