शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बड़ी ख़बर: नीतीश फिर NDA से करेंगे गठबंधन? BJP बोली- राजनीति में कोई किसी का परमानेंट दुश्मन नहीं..

पटना डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले साल अगस्त महीने में बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाई थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार कई बार लगातार बयान दे रहे थे कि वह अब कुछ भी हो जाए बीजेपी के साथ दोब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मार्च 2023, 06:41 PM IST (23 मार्च 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 02:54 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले साल अगस्त महीने में बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाई थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार कई बार लगातार बयान दे रहे थे कि वह अब कुछ भी हो जाए बीजेपी के साथ दोबारा हाथ नहीं मिलाएंगे।

बिहार में फिर उठी सीएम नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने की आवाज, क्या मुख्यमंत्री संभालेंगे दिल्ली की गद्दी?

वहीं दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से भी कुछ ऐसी ही बातें कही जा रही थी कि अब वह सीएम नीतीश कुमार के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगा। लेकिन अब बीजेपी ने अपना सुर बदल लिया है। बीजेपी के विधायक पवन जायसवाल (BJP MLA Pawan Jaiswal) ने बयान देकर बिहार की राजनीति (Bihar Politics) का पारा बढ़ा दिया है। जायसवाल ने कहा कि जनता चाहती है कि एनडीए की सरकार हो।

सगे भाई से शादी कर अपने ही पिता की बहू बन गई बेटी, सालों बाद मामले का हुआ खुलासा

दरअसल, पहले की एनडीए सरकार में बिहार की छवि बदल गई थी। एक सवाल पर कि नीतीश कुमार एनडीए में आते हैं तो सीएम कौन बनेगा? इस पर चौंकाने वाला बयान देते हुए उन्होंने कहा कि बड़ा दल होने के बावजूद बीजेपी ने हमेशा त्याग किया और नीतीश कुमार को सीएम बनाया ताकी सुशासन की सरकार चले और जंगलराज नहीं आए. इस बार कौन सीएम होगा नीतीश के वापस आने पर यह बीजेपी का आलाकमान तय करेगा।

देवर हुआ किसी और के प्यार में लट्टू तो भाभी ने खोले पुराने राज, फिर परिवार को लगा झटका!

हम आपको बता दे, जायसवाल ने यह भी कहा कि सीएम नीतीश कुमार कभी यह बदनामी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि राज्य में दोबारा जंगलराज आ गया है। महागठबंधन सरकार में अब वह असहज महसूस करने लगे हैं। सदन में आरजेडी कोटे के मंत्रियों और विधायकों के जवाब से नीतीश संतुष्ट नहीं रहते हैं। उन लोगों को रोक कर खुद सदन में जवाब देते हैं। नीतीश चौंकाने वाला निर्णय लेने वाले हैं।