शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, हाइड्रोसिल की जगह नसबंदी का कर दिया ऑपरेशन

मीडिया दर्शन चैनपुर (कैमूर) । बिहार के कैमूर जिले में स्वास्थय विभाग में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गया था लेकिन उसका परिवार नियोजन के तहत नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया गया, यह बात जब मरीज को पता चला

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 फरवरी 2023, 07:06 PM IST (15 फरवरी 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 07:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन चैनपुर (कैमूर) । बिहार के कैमूर जिले में स्वास्थय विभाग में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गया था लेकिन उसका परिवार नियोजन के तहत नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया गया, यह बात जब मरीज को पता चला तो उसके पैर तले जमीन ही खिसक गई, और सन्न रह गया, जिसके बाद वह अब पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा है, पीड़ित व्यक्ति चैनपुर के जगरिया गांव का राम दहीन सिंह यादव का पुत्र मनका यादव बताए जाते हैं

इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि कैमूर जिले के चैनपुर स्वास्थ्य विभाग में परिवार नियोजन को लेकर नसबंदी और बंध्याकरण का मुफ्त ऑपरेशन चल रहा है, जिसमे आशा कार्यकर्ताओं को भी लोगों को जागरूक कर ऑपरेशन के लिए प्रेरित करने लक्ष्य दिया गया है जिसके एवज में आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है,
पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसे हाइड्रोसील का ऑपरेशन के नाम पर नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया गया, तथा इस मामले में परिवार वाले चैनपुर थाना को सूचित कर दिया है।‌ और न्याय के साथ करवाई का मांग किया है। जिसमें बताया गया है कि चैनपुर के जगरिया गांव के राम दहीन सिंह यादव का पुत्र मनका यादव का हाइड्रोसील बढ़ गया था। जिसका ईलाज कराने आशा कार्यकर्ता को बोला था। ताकि उसको आशा के सहयोग से निशुल्क और सुलभ ढंग से ईलाज हो सके। जहां कि उस युवक ने आशा कार्यकर्ता के माध्यम से चैनपुर अस्पताल पहुंचा। जहां कि चिकित्सकों के द्वारा बड़ी लापरवाही कर उसका हाइड्रोसील का आपरेशन करना था। लेकिन उसका नसबंदी कर दी गई। जिससे उसका जीवन पूरी तरह चौपट हो गई। जबकि उधर बाद में नसबंदी होने के जानकारी दिया तो उसका होश उड़ गए।

आरोप गलत : चिकित्सक
जबकि उधर ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ राज नारायण प्रसाद ने बताया कि यह आरोप गलत है। उसे जानकारी देकर नसबंदी किया गया है। यहाँ बताते चलें कि मुफ्त के चक्कर में व्यक्ति का गलत ऑपरेशन ही गया अगर इस मामले में जांच पड़ताल सही समय से की गई निश्चित तौर वैसे चिकित्सक और कर्मचारी पर गाज गिरना तय है।

परिवार परेशां
जिससे बाद में मालूम चला तो परिवार वाले हैरत में हो गए । और लोगों में उबाल आ गया। जबकि यह घटना पहली बार देखने को मिला है। वह भी नया चिकित्सा प्रभारी डा सुनील कुमार का प्रभार संभालने के बाद पहली घटना एक चुनौती बन चुका है। जो कि यह मामला पूरी तरह जांच मामला बन गया है। इसमें पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी का डा राज नारायण प्रसाद एवं अन्य कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।