शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

भोजपुरी का सबसे महंगा भजन ” “जोगी रे जोगी ” बनारस में फिल्माया गया, टाइम ऑडियो की भोजपुरी सहित चार भाषाओं में ” जोगी रे जोगी “

पटना| मनोरंजन जगत की प्रख्यात कंपनी टाइम ऑडियो ने फ़िल्म जगत के साथ साथ अब भोजपुरी संगीत जगत में भी कदम रख दिया है और इसकी शुरुआत उन्होंने की है एक भक्तिमय गीत “जोगी रे जोगी” से । “जोगी रे जोगी ” दुनिया का पहला ऐसा भक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 अप्रैल 2022, 11:39 AM IST (11 अप्रैल 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 09:29 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| मनोरंजन जगत की प्रख्यात कंपनी टाइम ऑडियो ने फ़िल्म जगत के साथ साथ अब भोजपुरी संगीत जगत में भी कदम रख दिया है और इसकी शुरुआत उन्होंने की है एक भक्तिमय गीत “जोगी रे जोगी” से । “जोगी रे जोगी ” दुनिया का पहला ऐसा भक्ति गीत है जो एक साथ चार भाषा मे रिलीज होगी । इस गीत की शूटिंग भव्य तरीके से आध्यात्मिक नगरी काशी के विभिन्न घाट व खूबसूरत लोकेशन पर की गई है और “जोगी रे जोगी ” का निर्माण टाइम ऑडियो के बैनर तले प्रवीण शाह, सगुन बाघ, विरल शाह और जीत बाघ ने किया है । “जोगी रे जोगी” को निर्देशित किया है “आर आर आर” और “बाहुबली ” जैसी फिल्मों के कोरियोग्राफर शंकर ने। इस गीत की खासियत है कि इसे हिंदी, भोजपुरी, मराठी और बंगला इन चार भाषा में फिल्माया गया है और यह दुनिया का पहला भक्ति गीत है जो एक साथ चार भाषाओं में शूट और रिलीज किया जा रहा है। इसके संगीतकार है कुमारजीत सरकार।(भोजपुरी का सबसे महंगा)

भोजपुरी का सबसे महंगा
“जोगी रे जोगी”

हिंदी और बंगला में इसे गाया है खुद कुमारजीत सरकार ने और वे बंगला भाषा के वीडियो में गीत पर परफॉर्म करते भी नजर आएंगे। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने कलाकार रजत बेदी हिंदी गाने में जोगी की भूमिका में दिख रहे हैं। मराठी में इसे गाया है अतुल काले ने जो कि इस गीत में नजर भी आये हैं और भोजपुरी में इसे लिखा है प्यारे लाल कवि ने और इसे फिल्माया गया है बताशा चाचा मनोज टाइगर पर। (भोजपुरी का सबसे महंगा)

Read Also: धनकाढा sc-st मारपीट मामले में इंदल यादव गिरफ्तार

आपको बता दें कि 1982 में स्थापित टाइम ग्रुप मनोरंजन उत्कृष्टता की एक समृद्ध विरासत है जिनके पास हीरो, जोड़ी नंबर 1, कुरुक्षेत्र, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, विजयपथ, जुआरी, खिलाड़ी 420, कृष्णा जैसी काफी फिल्मों की एक बड़ी लाइब्रेरी है। टाइम ग्रुप वर्तमान में फिल्मों और संगीत के अधिग्रहण, उत्पादन, वितरण और प्रदर्शनी के कारोबार में शामिल है। 2022 में टाइम ग्रुप 3 वेबसीरीज के साथ 10 फीचर फिल्मों का निर्माण कर रहा है और अपने स्वयं के कलाकार और कास्टिंग नेटवर्क विकसित करने के साथ-साथ भारत में सबसे बड़े वर्चुअल प्रोडक्शन स्टूडियो में से एक खोल रहा है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.