शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

खगड़िया : एक पत्रकार होने के नाते पीड़ित पत्रकार को मिलेगा सहयोग – छत्रपति यादव

खगड़िया :  पत्रकार टीम खगड़िया के नेतृत्व कर रहे किरण देव यादव के सक्रिय पहल पर खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव ने पटना महावीर कैंसर संस्थान हॉस्पिटल में भर्ती पत्रकार सुमलेश कुमार से मिलकर हाल समाचार कुशल क्षेम पूछा, स्वास्थ्य के बारे में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अगस्त 2022, 05:25 PM IST (27 अगस्त 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 01:43 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
खगड़िया :  पत्रकार टीम खगड़िया के नेतृत्व कर रहे किरण देव यादव के सक्रिय पहल पर खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव ने पटना महावीर कैंसर संस्थान हॉस्पिटल में भर्ती पत्रकार सुमलेश कुमार से मिलकर हाल समाचार कुशल क्षेम पूछा, स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी लिया एवं चिकित्सक से मिलकर बेहतर इलाज का निर्देश दिए। सदर विधायक छत्रपति यादव ने कहा हम भी पत्रकार थे और हैं और एक पत्रकार होने के नाते पत्रकार का दुःख दर्द स्थिति परिस्थिति बेहतर समझ सकते हैं।(एक पत्रकार होने के)
यूं तो हर तबका  वर्ग के हॉस्पिटल में भर्ती लोगों के स्वास्थ्य के बारे में कुशल क्षेम पूछने का मौका मिलता रहा है ज्योही समाजसेवी सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव के द्वारा पत्रकार सुमलेश के बारे में पता चला त्योही हम अपने आप को रोक नहीं पाए और हॉस्पिटल पहुंचकर सुमलेश जी से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर सहयोग कर सुकून सा महसूस कर रहा हूं। विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर समुचित इलाज हेतु सहायता राशि से सहयोग करवाने का भी कार्य करेगें। विधायक ने कहा जिलाधिकारी से वार्ता कर पत्रकार की स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता देने की बात रखी गई है देर सवेर सहायता मिलेगी।

दरभंगा : बकाया वेतन भुगतान को लेकर  कुलपति से मिलकर शिक्षक संघ के सदस्यों ने ज्ञापन सौपा

वहीं पत्रकार  किरण देव यादव अविनाश भास्कर महेश कुमार आनंद राज, बिक्रम शर्मा, विजय कुमार,अनिश कुमार,मनिचंद परवाना, रमेश सर, ऋषभ कुमार, हेमंत सहनी,प्रेम कुमार,नवल किशोर गुप्ता, मुकेश कुमार, अनिल कुमार चंद्रजीत यादव प्रवीण प्रियांशु धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार देव जी नीरज शर्मा अभिनंदन कुमार हेमंत यादव अमरेश कुमार अरुण वर्मा सुरेश नायक प्रभुनाथ गौतम पासवान कौशल कुमार आदि ने विधायक को साधुवाद दिया तथा सराहना किया । वही पत्रकार सुमलेश की जल्द स्वस्थ होने की कामना किया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें