शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

उजाड़ने से पहले भूमिहीनों को जमीन, पर्चा, आवास देकर बसाने की व्यवस्था करे 

 समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड के मुर्गियाचक से बहादुरनगर तक केशरेहिंद जमीन पर पुस्तैनी बसे सौ से अधिक परिवारों को 8 फरवरी तक घर हटाने अन्यथा अंचल प्रशासन द्वारा 9 फरवरी को जबरदस्ती उजाड़ देने के ऐलान के बीच बसे परिवार के दिन भर कामकाज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 फरवरी 2023, 07:24 PM IST (9 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:58 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड के मुर्गियाचक से बहादुरनगर तक केशरेहिंद जमीन पर पुस्तैनी बसे सौ से अधिक परिवारों को 8 फरवरी तक घर हटाने अन्यथा अंचल प्रशासन द्वारा 9 फरवरी को जबरदस्ती उजाड़ देने के ऐलान के बीच बसे परिवार के दिन भर कामकाज छोड़कर अंचल प्रशासन का टकटकी लगाकर इंतजार करते रहे लेकिन अंचल प्रशासन नहीं आई. इसे लेकर चौक- चौराहे पर तरह- तरह की चर्चा होती रही.

इसी बीच चर्चित महिला अधिकार कार्यकर्ता सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण कर बसे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोशा दिलाया.

उन्होंने उपस्थित मीडिया कर्मियों के बीच उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केशरेहिंद सरकारी जमीन पर बसे मुर्गियाचक- बहादुरनगर के सौ से अधिक परिवारों को सरकार बिजली, सड़क, पानी की व्यवस्था कर पहले बसाई. मतदाता सूची में उनका नाम डलवाया गया. आधारकार्ड समेत अन्य सरकारी कागजात बनाया गया. विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया.

खुद करीब तीन एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे रहने वाले रहीमाबाद निवासी संतलाल सिंह के पुत्र भाजपा नेता मनोज सिंह अपने जमीन का निकास खोलने के लिए हाईकोर्ट में सीडब्ल्यूजेसी दायर कर दलित- भूमिहीनों को हटाने साजिश रच रहें है. उन्होंने अंचल एवं प्रखण्ड प्रशासन को उनके साजिश से बचने की सलाह दी. महिला नेत्री ने पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए पहले सरकारी जमीन पर से याचिकाकर्ता मनोज सिंह को बे कब्जा करते हुए उनके धर्मकांटा, गैस गोदाम, दुकान, बाउंड्री वाल आदि को हटाने एवं भूमिहीन को वास भूमि, पर्चा, आवास, पहुंचपथ देकर पहले बसाने की व्यवस्था की मांग की है. इस मांग को लेकर महिला नेत्री ने 14 फरवरी को ताजपुर के अस्पताल चौक से 11 बजे निकलने वाले गुहार यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।अति आवश्यक सूचना:- मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में खबर या विज्ञापन प्रकाशित कराने और समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से रिपोर्टिंग करने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें, संपर्क नंबर:- 73229 31794, संपर्क नाम:- धर्मेंद्र कुमार ,मीडिया दर्शन ब्यूरो समस्तीपुर।