शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

‘बाबुजी के पगड़ी’ दिल छू लेने वाला विवाह गीत रिलीज, लोगों को खूब आ रहा पसंद

पटना| विवाह का सीजन दस्तक देने को तैयार है. ऐसे में आज सामाजिक व पारिवारिक भोजपुरी गीतों को लेकर इन दिनों श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हुई म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से एक और मार्मिक विवाह गीत ‘बाबुजी के पगड़ी’ रिलीज ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 अप्रैल 2022, 03:48 PM IST (12 अप्रैल 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 05:42 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| विवाह का सीजन दस्तक देने को तैयार है. ऐसे में आज सामाजिक व पारिवारिक भोजपुरी गीतों को लेकर इन दिनों श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हुई म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से एक और मार्मिक विवाह गीत ‘बाबुजी के पगड़ी’ रिलीज हुआ है, जो संवेदना से भरा पड़ा है| एक गरीब मजबूर पिता और बेटी का संवाद के साथ बाल विवाह पर सामाजिक सन्देश का संकलन है| वह बेहद दिल छू लेने वाला है| वैसे भी विवाह में बेटियों को अपने घर को त्याग कर अपने पति के घर जाना होता है| इस वक्त बेटियों की मन में क्या चल रहा होता है, उसकी शानदार अभिव्यक्ति है यह गाना| (बाबुजी के पगड़ी दिल)

लिंक : https://youtu.be/l9fkHPWqtL0
बाबुजी के पगड़ी दिल
बाबुजी के पगड़ी

इस गाने को आनंद मोहन और नीतू श्री ने आवाज दी है| गाने को लेकर आनंद मोहन ने कहा कि हर मनुष्य के जीवन में शादी एक महत्वपूर्ण पडाव होता है| इस दौरान कई भावनाओं का जुडाव होता है| हमारे सामाजिक परिवेश में अमीरी – गरीबी की मार भी कभी कभी भावनाओं को आहत करती है| ऐसे में एक गरीब की बेटी का मर्म कोई समझ नही पाता| उसके मर्म को सिर्फ वही समझती है| हमने इसी को अपने गाने के माध्यम से दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया है| उम्मीद है आपको जरुर पसंद आएगी| इस गाने में सभी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किये हैं| इसलिए आप हमारे गाने को एक बार देखिये जरुर| (बाबुजी के पगड़ी दिल)

बाबुजी के पगड़ी
Read Also: दबंग पशुपालकों ने दिनदहाड़े भैंस से चरवा दी एक एकड़ जमीन, थाना, मुखिया और सरपंच की दरबारी से आजिज पीड़ित ने एसपी को दिया आवेदन

आपको बता दें कि ‘बाबुजी के पगड़ी’ के म्यूजिक वीडियो में आनंद मोहन, निशा तिवारी, मुस्कान ठाकुर और राजू नजर आये हैं| लिरिक्स अनिल मिश्रा का है. म्यूजिक शिशिर पांडेय ने बनाया है| डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं| पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. कोरियोग्राफी बब्बू भाई ने की है|

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.