शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

औरंगाबाद : जन्माष्टमी को लेकर गोह में निकाली गई भब्य कलश यात्रा

गोह(औरंगाबाद): गोह के तुलसी बिगहा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर गुरुवार  को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें  सैकड़ो कन्याओं समेत गांव के सैकड़ों लोग शामिल थे। इस कलश शोभा यात्रा की शुरुवात  तुलसी बिगहा से की गई। गाजे बाजे क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अगस्त 2022, 07:27 PM IST (18 अगस्त 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
गोह(औरंगाबाद): गोह के तुलसी बिगहा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर गुरुवार  को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें  सैकड़ो कन्याओं समेत गांव के सैकड़ों लोग शामिल थे। इस कलश शोभा यात्रा की शुरुवात  तुलसी बिगहा से की गई। गाजे बाजे के साथ भ्रमण करते हुए भक्तों द्वारा देवहरा स्थित पुनपुन नदी  से कलश में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर लाया गया।(जन्माष्टमी को लेकर गोह)
नंद के लाल और ब्रजवासियों के प्राणप्रिय भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी लोगों में सहज ही देखी जा सकती है। घर हो या मंदिर सभी जगह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। जन्माष्टमी के लिए के मंदिरों को आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया गया है। घरों में भी व्रत और पूजन की विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गयी है। मंदिरों में भजन संध्या के आयोजन के साथ ही सुंदर झांकियां सजाई गई हैं। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जय घोष के नारे लगाते रहे। गगनभेदी जय घोष से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ था।

जब तक ऐसे भ्रष्ट थाना प्रभारी को निलंबित नहीं करा देता चैन से नहीं बैठुंगा : पप्पू यादव

महोत्सव के संयोजक सह समाजसेवी  अजय डॉन ने बताया कि गुरुवार को कलश यात्रा के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का शुभारंभ किया गया वही शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यज्ञ एवं हवन का कार्यक्रम किया जाएगा तत्पश्चात 2:00 बजे से अतिथि सम्मान समारोह व भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नगर शोभा यात्रा के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।  कलश यात्रा के सफल आयोजन में  समिति के अध्यक्ष दीपक दिनकर यादव,पप्पू कुमार ,सुबोध कुमार,  गुड्डू कुमार, पिंटू यादव ,अजय यादव ,राजू कुमार ,विमलेश कुमार, साधु कुमार, प्रवचन कर्ता गौतम यादव,भोला यादव राहुल यादव के साथ महोत्सव के सभी कार्यकर्ताओं क़ा अहम योगदान रहा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.