शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Atiq Ahmed Case Update: अतीक के बेटे ने खुद को किया घायल! जानिए पूरा मामला

Atiq Ahmed Case Update: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या, साथ ही असद के एनकाउंटर के बाद अतीक का बेटा अली बौखला गया है. अली इस वक्त प्रयागराज की ही नैनी जेल में बंद है. कुछ ऐसी खबरें आईं कि बौखलाहट में अतीक के बेटे ने जेल में हंगामा किया

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 अप्रैल 2023, 08:23 PM IST (17 अप्रैल 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Atiq Ahmed Case Update: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या, साथ ही असद के एनकाउंटर के बाद अतीक का बेटा अली बौखला गया है. अली इस वक्त प्रयागराज की ही नैनी जेल में बंद है. कुछ ऐसी खबरें आईं कि बौखलाहट में अतीक के बेटे ने जेल में हंगामा किया है. वह चीख और चिल्ला रहा है, साथ ही उसने अपना सिर भी फोड़ लिया है. हालांकि प्रशासन ने ऐसी खबरों से इनकार किया है. उन्होंने कहा, नैनी जेल में सब सामान्य है और ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. हालांकि अतीक अशरफ की हत्या के आरोपियों तीनों शूटर्स की जेल सोमवार को बदल दी गई है. अब उन्हें प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है.

Atiq Ahmed Case Update: फिर क्या हुआ

एक रिपोर्ट के अनुसार असल में सोमवार को मीडिया में अतीक के बेटे अली द्वारा नैनी जेल में हंगामा किए जाने की खबरें सामने आई थीं. इन खबरों के आने के बाद प्रशासन ने इनका खंडन किया है. प्रयाग प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि अतीक के बेटे अली ने खुद को जेल में घायल किया है, ऐसी बात गलत हैं और ऐसा कुछ नहीं हुआ है. बता दें कि माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद नैनी जेल में बंद है।

Atiq Mur’der Case : अतीक ह’त्याकांड के तीनों आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा! मिली थी ह’त्या की सुपारी…

वहीं, प्रयागराज की नैनी जेल में माफिया अतीक अहमद का दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद बंद है. उस पर छह मुकदमे दर्ज हैं. वहीं सोमवार को ही अतीक अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटर्स के प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है. पहले उन्हें नैनी जेल में ही रखा गया था. अली अहमद के भी नैनी जेल में होने के चलते गैंगवार के खतरे को देखते हुए अतीक अशरफ के तीनों शूटर्स की जेल बदली गई है. उधर, इससे पहले जेल सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि अली अपने भाई असद के एनकाउंटर के बाद से ही बौखलाया और परेशान था. पिछले तीन रातों से वह सोया भी नहीं है. वह खाना भी नहीं खा रहा है.