शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास में उद्योगों के विस्तार को मिली मंजूरी, भूमि अधिग्रहण पर होगा 154 करोड़ से अधिक खर्च

पटना: बिहार सरकार ने रोहतास जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। शिवसागर प्रखंड के मौजा-तारडीह, थाना संख्या 574 में कुल 492.85 एकड़ भूमि का अधिग्रहण और अधिदिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए संरचना विकास प्राधिकरण, पटना की ओर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अगस्त 2025, 12:52 PM IST (26 अगस्त 2025) अपडेट: 11 अक्टूबर 2026, 12:04 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: बिहार सरकार ने रोहतास जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। शिवसागर प्रखंड के मौजा-तारडीह, थाना संख्या 574 में कुल 492.85 एकड़ भूमि का अधिग्रहण और अधिदिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए संरचना विकास प्राधिकरण, पटना की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर अनुमानित व्यय ₹1,54,07,12,370 (एक अरब चौवन करोड़ सात लाख बारह हजार तीन सौ सत्तर रुपये) होगा।

उद्योग विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस भूमि अधिग्रहण से जिले में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इससे स्थानीय स्तर पर निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न केवल रोहतास जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि आसपास के इलाकों में भी विकास की नई राह खुलेगी।

औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इस निर्णय को राज्य की औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई परियोजना से क्षेत्र में तरक्की की गति और तेज होगी।