शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

दुर्गावती बाजार में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

दुर्गावती (कैमूर)- कैमूर जिले के दुर्गावती बाजार में डॉ भीम राव अंबेडकर साहब की प्रतिमा को गुरुवार की रात्री असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. जब सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिमा छतिग्रस्त देखा तो आसपास के लोग जमा हो गए.सूचना पाकर राम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 अगस्त 2022, 06:22 PM IST (5 अगस्त 2022) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 07:20 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दुर्गावती (कैमूर)- कैमूर जिले के दुर्गावती बाजार में डॉ भीम राव अंबेडकर साहब की प्रतिमा को गुरुवार की रात्री असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. जब सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिमा छतिग्रस्त देखा तो आसपास के लोग जमा हो गए.सूचना पाकर रामगढ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अम्बिका यादव सहित आस पास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूर्व विधायक द्वारा घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई.(दुर्गावती बाजार में डॉ)

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनियां एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद ,डीएसपी फैज अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ,अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह दुर्गावती पहुंच गए और थाना प्रभारी दुर्गावती की उपस्थिति में पूर्व विधायक अम्बिका यादव सहित बसपा की कैमूर जिला कमेटी एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक हुई.जिसमें पूर्व विधायक अम्बिका यादव ने प्रशासन से दोषियों के उपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तार करने एवं बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गयी.साथ ही रामगढ़ बसपा विधानसभा अध्यक्ष दिलीप कुमार द्वारा अज्ञात असमाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया.

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे 14 शिक्षकों का नियोजन रद्द

प्रशासन द्वारा अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर भरोसा दिलाया गया की अपराधी जल्द से जल्द सलाखों के पिछे होगें एवं प्रशासन द्वारा जल्द ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जायेगी.फिरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.