शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Anand Mohan: सियासी मैदान पर आनंद मोहन ने भरी हुंकार ‘हम जय श्री राम वाले नहीं बल्कि..’

Anand Mohan: पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से रिहा होने के बाद अब पूरी तरह से सियासी रंग में रंग गए हैं। आनंद मोहन ने एलान कर दिया है कि वो इसी साल नवंबर में पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन करने जा रहे हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में एक य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मई 2023, 11:32 AM IST (25 मई 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 02:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Anand Mohan: पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से रिहा होने के बाद अब पूरी तरह से सियासी रंग में रंग गए हैं। आनंद मोहन ने एलान कर दिया है कि वो इसी साल नवंबर में पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन करने जा रहे हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में एक यज्ञ समारोह में भाग लेने वैशाली की पूर्व सांसद लवली आनंद औ उनके पति सह पूर्व सांसद आनंद मोहन भी आए।

Success Story: किसान का बेटा तीसरे प्रयास में बना IAS, इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ शुरू की थी UPSC की तैयारी

इस दौरान मीडिया से बातचीत में आनंद मोहन ने राजनीतिक बयान भी दिए। आनंद मोहन ने सीता और राम की चर्चा छेड़ दी। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि वो जय श्री राम वाले पार्टी से नहीं हैं बल्कि सियाराम वाले हैं। इसे एक तरह से भाजपा पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज की तरह देखा जा रहा है। वहीं आनंद मोहन ने कहा कि सीता माता के बिना श्रीराम अधूरे हैं और इसी जिक्र में उन्होंने बिहार में मां सीता की भव्य मंदिर बनने की मांग की।

बिहार में महिला ने पकड़ा नेता का कॉलर, कहा- झूठ बोलिएगा त फैट चला देंगे…

आनंद मोहन ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो बिहार के सीतामढ़ी में पुनौरा धाम में माता सीता की भी भव्य मंदिर बननी चाहिए। आनंद मोहन ने कहा कि इसके लिए जितनी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, वो लड़ेंगे। आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में जेल में बंद थे. हाल में ही बिहार सरकार ने जेल के नियमों में बदलाव किया और उसका लाभ अन्य कैदियों के साथ आनंद मोहन को भी मिला और वो रिहा हो सके।