शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जिला पंच-सरपंच संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक 

 (ब्यूरो समस्तीपुर):- सोमवार को जितवारपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में जिला पंच-सरपंच संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने की l कल मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 फरवरी 2023, 08:59 PM IST (13 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 (ब्यूरो समस्तीपुर):- सोमवार को जितवारपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में जिला पंच-सरपंच संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने की l कल मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा में पंच-सरपंच संघ द्वारा 11 सूत्री मांगो से सम्बंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को समर्पित करने का निर्णय लिया गया l बैठक को सम्बोधित करते हुए पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने कहा कि एक ओर जहां सांसद और विधायक को वेतन, भत्ता, पेंशन, सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है, वहीं पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में कटौती की जा रही है। ग्राम कचहरी के सरपंच को न्याय कर फैसला सुनाने का अधिकार नहीं दिया गया और न ही सुरक्षा प्रदान की गई। सरकार से ग्राम कचहरी के सरपंच को मजिस्ट्रेट का अधिकार देने, ग्राम कचहरी में चौकीदार, ग्राम रक्षा दल, भंडारपाल, रात्रि प्रहरी, आदेशपाल, भू-मापक, कंप्यूटर आपरेटर की नियुक्ति करने, सरपंच, उपसरपंच व पंच को वेतन भत्ता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बीमा का लाभ देने, ग्राम कचहरी में रिक्त न्याय सचिव व न्याय मित्र की नियुक्ति करने, ग्राम कचहरी संचालन नियमावली 2007 का शत-प्रतिशत अनुपालन, धारा 90 से 122 का अनुपालन, पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप बंद कराने और न्यायालय के पूर्ण सहयोग सुनिश्चित कराने समेत 11 सूत्री मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। कहा कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सुदृढ़ नहीं और पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक सशक्त समाज व विकास का सपना अधूरा है। मौके पर सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव सागर महतो , सरपंच विभा राय, गुड़िया देवी , गीता देवी , अरविन्द कुमार , रामबाबू ठाकुर , बौआ जी झा , रवि कुमार , संजीव कुमार साह, नंदन पासवान , शम्भू चौधरी ,अनिता देवी , सुधीर कुमार , अमरनाथ सहनी, रामवरण सहनी, भीला देवी , दारोपती देवी आदि मौजूद थे l