शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

हादसा सड़क दुर्घटना में हुई एंबुलेंस चालक की मौत

हादसा सड़क दुर्घटना में हुई एंबुलेंस चालक की मौत ➡️गढ़पुरा के मानिकपुर का मूल निवासी था पिंटू मीडिया दर्शन/साहेबपुरकमाल: प्रखंड क्षेत्र के राजा पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 पर एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गढ़पुरा के मानिकपुर निवासी एमटी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जनवरी 2023, 06:24 PM IST (27 जनवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 01:14 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

हादसा सड़क दुर्घटना में हुई एंबुलेंस चालक की मौत

➡️गढ़पुरा के मानिकपुर का मूल निवासी था पिंटू

मीडिया दर्शन/साहेबपुरकमाल: प्रखंड क्षेत्र के राजा पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 पर एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गढ़पुरा के मानिकपुर निवासी एमटी पिंटू कुमार की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह वह साहेबपुर कमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज एंबुलेंस से बेगूसराय ले जा रहे थे, इसी दरमियान बख्ड्डा पेट्रोल पंप के समीप उनके एंबुलेंस का पिछला दरवाजा अचानक खुल गया, जिसे लगाने के लिए पिंटू एंबुलेंस से बाहर निकला। इसी दरमियान बेगूसराय की ओर से तेज गति में अनियंत्रित आ रही ट्रंकलोरी ने जोरदार टक्कर पिंटू को पीछे से मार दिया,जिसमें पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल लाया गया, जहां पर डॉक्टर के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पिंटू की शादी साहेबपुरकमाल के शिवचंद्रपुर गांव में हुआ था। वह अपने पीछे एक मासूम बच्ची और विधवा पत्नी को छोड़ गया है।