शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

अखिल बिहार जूनियर अंडर 19 बालक- बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

सासाराम । अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में राम नागिना प्रसाद मेमोरियल अखिल बिहार जूनियर अंडर 19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जून 2022, 05:48 PM IST (11 जून 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 07:56 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम । अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में राम नागिना प्रसाद मेमोरियल अखिल बिहार जूनियर अंडर 19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर  उन्होंने बताया कि सासाराम की धरती पर शतरंज का इतना भव्य आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने रोहतास जिला शतरंज संघ के प्रयासों की सराहना की तथा जिला प्रशासन के स्तर से हर संभव सहयोग का आसवासन दिया।
रोहतास जिला शतरंज संघ तदर्थ समिति के संयोजक वेद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 जिला के कुल 56 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमे बालक वर्ग में 39 तथा बालिका वर्ग में 17 प्रतिभागी शामिल हैं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बालक वर्ग में कुल 07 चक्र एवं बालिका वर्ग में कुल 05 चक्रों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंच पर विनय चंचल, प्रायोजक, प्रो. डॉ. रणधीर कुमार सिन्हा, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्राचार्य, श्री शंकर महाविद्यालय, सुशील कुमार, सिद्धि विनायक ई बाइक्स सासाराम ने खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने हेतु उत्साहित किया। विनय कृष्ण, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ ने मंच संचालन करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 11 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी की प्रतिभागिता होने से रोहतास के शतरंज खिलाड़ियों में बहुत उत्साह का माहौल है।
संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालक एवं बालिका वर्ग में सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपनी बाजी जीत कर प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी जगह बनाई। जबकि परी सिन्हा एवं आदया श्री की बाजी बराबरी पर रही। समाचार लिखे जाने तक सभी खिलाड़ियों के प्रथम चक्र के मैच चल रहे थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.