शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सोनपुर मेले में जमीन पर गिरा आकाश झूला : कई घायल, एक की हालत गंभीर

हरिहर क्षेत्र में आयोजित होनेवाले विश्वप्रसिद्ध सोनपुर में बड़ा हादसा हो यह है जहां लोगों को काफी अधिक ऊंचाई तक ले जाकर रोमांच का एहसास कराने वाला आकाश झूला अचानक ही हवा में टूट गया और काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया। जब यह झूला दुर्घटना का शिकार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 नवंबर 2022, 03:13 PM IST (21 नवंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

हरिहर क्षेत्र में आयोजित होनेवाले विश्वप्रसिद्ध सोनपुर में बड़ा हादसा हो यह है जहां लोगों को काफी अधिक ऊंचाई तक ले जाकर रोमांच का एहसास कराने वाला आकाश झूला अचानक ही हवा में टूट गया और काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया। जब यह झूला दुर्घटना का शिकार हुआ तब उसके दुर्घटनाग्रस्त हुए केबिन में चार लोग बैठे हुए थे जो टूटे हुए झूले के साथ ही जमीन पर आ गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा इस हादसे में झूले में सवार चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। इनमें से तीन घायलों का उपचार सोनपुर के अस्पताल में किया जा रहा है जबकि एक घायल को पटना रेफर किया गया है। पटना रेफर किए गए घायल की पहचान अमन खान के रूप में हुई है जो झूला टूटने के बाद गिरने के दौरान हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया। 

दरअसल बताया जाता है कि रविवार होने के चलते आज सोनपुर मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची हुई थी और काफी तादाद में लोग झूले का भी आंनद ले रहे थे। इसी बीच मेले में एक झूले का बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक ही जमीन पर गिर गया जिससे झूले पर बैठे हुए लोग काफी ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिरकर घायल हो गये। इस हादसे में कई महिलाओं और बच्चों के भी घायल होने की सूचना मिल रही है। सौभाग्य से अधिकांश लोगों को मामूली चोटें ही आईं। झूला टूटने की घटना सामने आते ही वहां मौजूद लोग मदद के लिए आगे आ गए और घायलों को वे लोगों गोद में उठाकर मेला स्थल से बाहर ले गये। अध्किांश घायलों को मामूली चोटें आई थीं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया जबकि चार घायलों को सोनपुर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां से एक गंभीर रूप से घायल अमन खान को पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं लेकिन प्रशासन के स्तर से अभी घटना कारणों का पता नहीं चला पाया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गयी और हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोग आनन-फानन में अस्पताल लेकर गये जहां सभी को समुचित उपचार मुहैया कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह केबिन वाला झुला था जिसके सभी केबिन में चार लोग बैठे थे। जिस केबिन का गुम्बद टूटने से हादसा हुआ उसमें एक युवक झूला से गिरने के बाद हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया। घायलों में इस अमन खान की हालत गंभीर बतायी जा रही है जिसे पटना रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि झुला से गिरने के बाद अमन खान हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया था. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि केबिन में बैठे युवकों द्वारा स्टंट करने के दौरान हादसा हुआ है।