शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार में किन्नर से प्यार करता था युवक, शादी के बाद मारपीट करके घर से भगाया!

पटना डेस्क: बिहार से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ साल पहले एक किन्नर और तबला वादक अपने घर वालों के खिलाफ जाकर एक दूसरे से शादी रचाई थी। लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलात सामने आ गई है और दोनों एक-दूसरे से अलग हो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मार्च 2023, 11:10 AM IST (21 मार्च 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ साल पहले एक किन्नर और तबला वादक अपने घर वालों के खिलाफ जाकर एक दूसरे से शादी रचाई थी। लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलात सामने आ गई है और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। अब किन्नर ने पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर इंसाफ की मांग की है।

Bihar: सदन में गरजे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, BJP पर लगाया गाली देने का आरोप!

दरअसल, पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियारपुर का है। बोचहां के रहने वाले तबला वादक और किन्नर की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई और यह मुलाकात देखते ही देखते प्यार में तब्दिल हो गया। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे। ढाई वर्षों तक दोनों हंसी खुशी साथ रहे थे। लेकिन अचानक प्यार में एक दिन तकरार हो गया और बात आगे बढ़ गई। दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गये।

बिहार में शादीशुदा महिला को डिलीवरी ब्वॉय से हुआ प्यार, पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ भागी

बता दें, अब ये प्रेमी जोड़ा एक दूसरे से अलग रहने लगे और एक दूसरे की शिकायत लेकर थाना तक पहुंच गए। किन्नर ने आरोप लगाया कि दोनों प्यार करते थे। प्रेमी उसके साथ रहने लगा और साथ में रहते-रहते एक लड़की से शादी कर लिया और अब मुझे अपनाने से इनकार कर रहा है। वही तबला वादक का आरोप है कि ऐसी कोई बात नहीं थी हम कार्यक्रम में तबला बजाते हैं। गरीब परिवार से आते हैं। डेढ़ वर्षो तक जो हमने कमाया उससे वह अपना घर बना ली और अब जब उसे पैसे देना बंद कर दिया तब मुझे फंसाने की कोशिश कर रही है।

हालांकि युवक द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद किन्नर ने बताया कि यह सब झूठी बातें हैं। उसके पास शादी का प्रमाण है, जो पुलिस स्टेशन में दिखाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उसने कहा कि अब उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसलिए उसे छोड़ रहा है। लेकिन अब उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है और वह हार मानने वालों में से नहीं है।