शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

प्रखमु के खिलाफ,उप प्रखमु के नेतृत्व में 18 पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा डीएम को ज्ञापन सौंपा गया

बेलदौर प्रखंड प्रमुख सरोजनी देवी के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत समिति सदस्य बिगुल फूंकते हुए जिला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष एवं पंचायती राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है | जानकारी के मुताबिक उप प्रमुख गौतमी देवी के आवास माली में श

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 मई 2022, 06:08 PM IST (7 मई 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेलदौर प्रखंड प्रमुख सरोजनी देवी के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत समिति सदस्य बिगुल फूंकते हुए जिला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष एवं पंचायती राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है | जानकारी के मुताबिक उप प्रमुख गौतमी देवी के आवास माली में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य की आपातकालीन बैठक हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड प्रमुख सरोजनी देवी के मन मर्जी के खिलाफ जिला पदाधिकारी सहित वरीय पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जाए ताकि इनके मनमर्जी पर रोक लग सके।(को ज्ञापन सौंपा गया)
बताया जा रहा है कि पंचायत समिति की बैठक में जिस योजना को पास करने के लिए दिया गया था उसे प्रमुख दरकिनार कर दिया और अपने मनमर्जी से योजना चयन किया है। जनहित में जिस कार्य को करना चाहिए था उसे नहीं किया जा रहा है जिस कारण लोगों में गुस्सा पनपने जा रहा है। प्रमुख अपने चाहने वालों को उक्त योजना का लाभ देना चाहते हैं। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समितियों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है इसलिए शनिवार को क्षेत्र के सभी 18 पंचायत समिति सदस्य जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि क्षेत्र में पंचायत समिति से बिना विचार विमर्श किए ही उक्त योजना को चयन किया उसे रद्द करते हुए नए सिरे से योजना को चयनित किया जाए ताकि जनहित में कार्य को सुचारू रूप से किया जा सके।
ज्ञापन सौंपकर जैसे ही सभी समिति बाहर निकले वैसे ही उप प्रमुख गौतमी देवी ने मीडिया वाले को संबोधित करते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष के द्वारा उन लोगों को आश्वासन दिया गया है की जनहित में जो कार्य होना चाहिए वही होगा अगर गलत ढंग से प्रखंड प्रमुख योजना चयन किया है तो उसे रद्द किया जाएगा।