शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन की कराई दूसरी शादी, वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

पटना डेस्क: एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां एक दूल्हे ने शादी के 20वें दिन दुल्हन की किसी ओर से शादी करा दी। वैसे इसके पीछे भी चौंकाने वाली वजह है।                       बिहार में श

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जून 2023, 02:31 PM IST (2 जून 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 02:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां एक दूल्हे ने शादी के 20वें दिन दुल्हन की किसी ओर से शादी करा दी। वैसे इसके पीछे भी चौंकाने वाली वजह है।

बिहार में शराबियों को मिली बड़ी छूट, नीतीश सरकार ने जारी किया नया नियम

दरअसल, शादी के बाद से दुल्हन शांत और अकेली रहती थी। वो किसी से अधिक मिलती भी नहीं थी। लेकिन, चुपके-चुपके अपने प्रेमी से रोज बात करती थी। ये बात दूल्हे को पता चल गई. वो ये भी जान गया कि पिता का मान रखने के लिए लड़की ने शादी तो कर ली, लेकिन वो खुश नहीं है। शादी के 20वें दिन वो ससुराल से अपने प्रेमी के साथ भाग रही थी। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा दोनों को पकड़कर थाने ले गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार जानकारी प्राप्त होने पर दूल्हा भी मौके पर पहुंचा एवं उसने सबको हैरान करते हुए अपनी नई नवेली दुल्हन का हाथ उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में सौंप दिया. उसने वहां उपस्थित लोगों को बताया कि उससे अनुमति लेकर ही पत्नी घर से निकली थी. यह पूरी घटना पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत बीचकिला गांव की है. यहां सनोज कुमार सिंह की शादी 10 मई को प्रियंका के साथ धूमधाम से हुई थी. इसके कुछ ही दिनों पश्चात् सनोज को पता चला कि प्रियंका का उसके गांव के ही युवक जितेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों 10 वर्ष से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन जाति अलग होने की वजह से शादी नहीं हो पाई थी।

बिहार में शादी रोकने गई पुलिस बन गई मेहमान, लापरवाही के कारण हुई नाबालिग लड़की की शादी

शादी के बाद भी वो अपने प्रेमी के पास जाना चाहती थी. इसके लिए उसने पति से रजामंदी ले ली थी. लेकिन गांव के लोगों ने उसे प्रेमी के साथ देखकर पुलिस के हवाले कर दिया. मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दूल्हे और लड़की के घरवालों को जानकारी दी. लेकिन, लड़की के परिजन नहीं पहुंचे. इस पर बुधवार को सनोज ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी जितेंद्र के हाथ में खुशी-खुशी सौंप दिया।