शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में होली गीतों को लेकर एडवाइजरी जारी, अश्लील गानों को लेकर इन जिलों में खास नजर

बिहार सरकार ने होली गीतों में बढ़ती अश्लीलता पर अंकुश लगाने के लिए इस बार महाशिवरात्रि और होली के दौरान सख्त निगरानी की व्यवस्था की है भोजपुरी समाज की ओर से अश्लीलता के खिलाफ लगातार उठ रही आवाज के आलोक में भोजपुरी गाने को लेकर खास तौर पर बि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 फरवरी 2023, 06:11 PM IST (17 फरवरी 2023) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 02:07 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार सरकार ने होली गीतों में बढ़ती अश्लीलता पर अंकुश लगाने के लिए इस बार महाशिवरात्रि और होली के दौरान सख्त निगरानी की व्यवस्था की है भोजपुरी समाज की ओर से अश्लीलता के खिलाफ लगातार उठ रही आवाज के आलोक में भोजपुरी गाने को लेकर खास तौर पर बिहार पुलिस ने बड़ा आदेश पारित किया है।

पुलिस मुख्यालय ने भोजपुरी क्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षकों को एडवाइजरी जारी किया है। यह एडवाइजरी बिहार पुलिस की विशेष शाखा की एसपी की तरफ से जारी की गयी है। इस एडवाइजरी में राज्य के सभी जिला पदाधिकारी और सभी एसएसपी और एसपी को सूचित किया गया है।

वहीं, एडवाइजरी में कहा गया है कि हमारे समाज में पर्वों का विशेष महत्व होता है। इसको लेकर कई महीनों से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी इन पर्वों के मौके का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन पर्वों में रंगों के साथ-साथ गानों का भी विशेष महत्व होता है। हाल के वर्षों में देखा गया है कि इन पर्वों पर अश्लील गानों का प्रचलन बढ़ा है। खासकर भोजपुरी गानों में इसकी शिकायत अधिक आ रही है। इसमें कहा गया है कि, आगामी पर्व, त्यौहार जैसे महाशिवरात्रि, होली को देखते हुए इस तरह के अश्लील एवं विद्वेष फैलाने वाले गानों के विरुद्ध सतर्कता अपेक्षित है।