शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

धान गबन के मामले में  पैक्स अध्यक्ष पर कार्रवाई, 30 सितंबर तक का दिया गया समय

औरंगाबाद : जिले के रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बौर पैक्स में लगभग 64 लाख 31 हजार एवं पौथु पैक्स में 1 करोड़ 54 लाख का धान गबन का मामला प्रकाश में आया है। सीएमआर चावल गबन के संभावना को लेकर सहकारिता विभाग की टीम  पुलिस बल के साथ बौर पैक्स अध्यक्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 सितंबर 2023, 09:24 PM IST (22 सितंबर 2023) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 02:04 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : जिले के रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बौर पैक्स में लगभग 64 लाख 31 हजार एवं पौथु पैक्स में 1 करोड़ 54 लाख का धान गबन का मामला प्रकाश में आया है। सीएमआर चावल गबन के संभावना को लेकर सहकारिता विभाग की टीम  पुलिस बल के साथ बौर पैक्स अध्यक्ष तथा पौथू पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं कार्यकारिणी सदस्यों के घर पहुंची और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में निर्गत किए गए नोटिस चिपकाते हुए अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। रफीगंज बीसीओ किशोर कुणाल ने बताया कि बौर पैक्स अध्यक्ष पूनम देवी के घर सत्यापन के लिए गये। अध्यक्ष व प्रबंधक नहीं पाए गए। उनके घर में ताला बंद था। उनके अनुपस्थिति को लेकर उनके घर पर नोटिस चिपकाए गया। उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक एवं कार्यकारणी सदस्यों के गायब रहने को लेकर गोदाम का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका। जिला प्रशासन की टीम बौर पैक्स के बाद पौथु पैक्स अध्यक्ष शंभू कुमार भारती, प्रबंधक हीरालाल यादव सहित कार्यकारणी सदस्यों के घर भी पहुंची। मगर सभी अनुपस्थित पाए गए।

29 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका

;ऐसी स्थिति में पैक्स अध्यक्ष शंभु कुमार भारती, पैक्स प्रबंधक हीरालाल यादव एवं कार्यकारिणी सदस्य मंजू देवी, अजय कुमार, रामजी यादव सहित अन्य सदस्यो के घर नोटिस चिपकाया गया। जिसमें बताया गया कि पौथु पैक्स द्वारा लगभग 1 करोड़ 54 लाख का चावल आपूर्ति विभाग को नहीं दिया गया है। सभी पैक्स अध्यक्षों को 30 सितंबर तक सीएमआर का चावल जमा करने का अंतिम समय दिया गया है। सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पौथु पैक्स अध्यक्ष , प्रबंधक एवं कार्यकारणी सदस्यों को सीएमआर जमा करने हेतु नोटिस तामिला कराया गया एवं अंतिम चेतावनी दी गई। 30 सितंबर तक समय के अंदर नहीं जमा किया गया तो बौर एवं पौथु पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उक्त रकम की वसूली की जाएगी। इस जांच टीम में जिला सहकारिता मुख्यालय के पदाधिकारी राजेश कुमार, अभिजीत कुमार, अरुण कुमार ,चंदन कुमार, रफीगंज थाना से पीएसआई गुलाम सरवर, पौथु थाना से पीएस आई विक्की कुमार शामिल थे।