शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर : दोस्त के साथ डैम घूमने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या,जंगल से शव बरामद,एक युवक लापता

भभुआ(कैमूर) :  कैमूर जिले में जंगल क्षेत्र में डैम घूमने गए युवक का चाकू गोदकर हत्या कर दिया गया, वहीँ साथ गए एक दोस्त लापता है जिसे ढूंढने की करवाई की जा रही है, युवक का शव दो दिन बाद खोजबीन के बाद बरामद किया गया, मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अक्टूबर 2022, 06:16 PM IST (18 अक्टूबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ(कैमूर) :  कैमूर जिले में जंगल क्षेत्र में डैम घूमने गए युवक का चाकू गोदकर हत्या कर दिया गया, वहीँ साथ गए एक दोस्त लापता है जिसे ढूंढने की करवाई की जा रही है, युवक का शव दो दिन बाद खोजबीन के बाद बरामद किया गया, मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगावं गांव निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र बबलू यादव बताया जाता है, बताया जाता है कि दो दिन पूर्व रविवार को अपने दोस्त के साथ घूमने गया था, जिसका शव मंगलवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के तुतुवाईन डैम के पास जंगल की झाड़ी से शव बरामद किया गया, जिसपर चाकू के कई निशान पाए गए हैं, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया, पुलिस ने घटनास्थल से चाकू चप्पल और ब्लूटूथ बरामद किया है,

वहीं मृतक के भाई राकेश यादव ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 7:00 बजे बबलू यादव व उसके दोस्त सोनू पटेल के साथ घूमने के लिए निकला,वही देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके सुबह होते ही सोमवार के दिन काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं इन दोनों का पता नहीं चल पाया, और आज मंगलवार को भगवानपुर के तुतुवाईन डैम के पास जंगल की झाड़ी से बबलू यादव का शव बरामद किया गया है,
मृतक के भाई राकेश यादव ने कहा कि मेरे भाई बबलू की हत्या किया गया है लेकिन इसके साथ में गए सोनू पटेल का अभी तक कोई अता पता नहीं चल पाया है, पुलिस द्वारा खोजबीन जारी है जो ओरगावं गांव के ही राधेश्याम पटेल के 22 वर्षीय पुत्र सोनू पटेल बताया गया है,यह दोनों ने रविवार की शाम बाइक से घर से निकला थे लेकिन भगवानपुर पुलिस द्वारा अभी भी सोनू पटेल की खोजबीन किया जा रहा है,

सासाराम : जिले में अबतक 22 हज़ार से अधिक लोगों ने लिया आयुष्मान योजना का लाभ

वहीं इस मामले पर भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि रविवार को घर से बाइक से दो युवक घूमने गए थे जिनमें से एक युवक का शव तूतूआइन डैम से मिला है जिसको देख कर प्रथम दृश्य लग रहा है कि इसकी हत्या की गई है,क्योंकि घटना स्थल से चांकु भी बरामद किया गया है,वही इसके साथ गए एक युवक का अभी भी कोई पता नहीं चला है जिसकी खोजबीन जारी है,फिलहाल शव बरामद कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें