शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रिक्त पड़े प्रशिक्षुओ के चयन लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। 

सासाराम :- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित राज्य एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, सासाराम में रिक्त पड़े प्रशिक्षुओ के चयन लिए चयन ट्रायल आज न्यू स्टेडियम फजलगंज,सासाराम में आयोजित

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जनवरी 2023, 05:47 PM IST (27 जनवरी 2023) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 09:06 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम :- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित राज्य एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, सासाराम में रिक्त पड़े प्रशिक्षुओ के चयन लिए चयन ट्रायल आज न्यू स्टेडियम फजलगंज,सासाराम में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से फुटबॉल,बास्केटबॉल और बैडमिंटन के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । इस बात की जानकारी देते हुए हुए जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि एकलव्य केंद्र, सासाराम में प्रशिक्षुओ की रिक्तियां को भरने के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया था जिसमें फुटबॉल में 4 बास्केटबॉल में 4 तथा बैडमिंटन में 5 रिक्तियां थी जिसके लिए फुटबॉल में 64 ,बैडमिंटन में 14 तथा बास्केटबॉल में 8 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया, आज उपस्थित प्रतिभागियों का बैटरी टेस्ट ,शारीरिक दक्षता एवं कौशल दक्षता के लिए 600 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़ ,सीट अप ,शटल रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप के द्वारा टेस्ट ली गई अंत में तीनों खेलों की खेल दक्षता परीक्षा भी ली गई।

आयोजन:बरौनी 3 में विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी जानकारी 

जिसके आधार पर मेरिट चयन सूची का निर्माण किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों की अंतिम सूची प्रमाण पत्रों एवं उम्र जांच के बाद प्रकाशित की जाएगी। इस चयन ट्रायल को सफल बनाने में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों के दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें विनय कुमार, मनोज कुमार ,जयशंकर कुमार, अमित कुमार, प्रेम प्रकाश, आलोक पांडे, सत्येंद्र कुमार, महताब आलम, सोनी कुमारी, उपस्थित थे।चयनकर्ता के रूप में छात्र एवं युवा कल्याण विभाग ,बिहार के द्वारा तीन मुख्य चयनकर्ताओं की सूची भेजी गई थी जिसमें फुटबॉल के लिए एकलव्य केंद्र, मधुबनी के प्रशिक्षक दानिश अहमद, बैडमिंटन के लिए कुंदन यादव एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र लहरिया सराय दरभंगा के प्रशिक्षक जबकि बास्केटबॉल के लिए धीरज कुमार,एन.आइ.एस प्रशिक्षक,पटना के नेतृत्व में जांच परीक्षा संपन्न हुई।

क्विज प्रतियोगिता जीतकर तीन दिनों के लिए मुखिया बनी काजल कुमारी

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें