शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

ज्योति मौर्या जैसा नया किस्सा आया सामने, पति ने मजदूरी कर बनाया नर्स, अब पत्नी दूसरे युवक के साथ भागी

पटना डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों ज्योति मौर्य का किस्सा काफी ज्यादा सुनने को मिल रहा है और ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने मजदूरी करके अपनी पत्नी को नर्स बनाया और अब वह उसके साथ रहने से इंकार कर रही

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जुलाई 2023, 11:15 AM IST (8 जुलाई 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों ज्योति मौर्य का किस्सा काफी ज्यादा सुनने को मिल रहा है और ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने मजदूरी करके अपनी पत्नी को नर्स बनाया और अब वह उसके साथ रहने से इंकार कर रही है।

बिहार के दो भाई मां के लिए बने श्रवण कुमार, बहंगी में बिठाकर करा रहे यात्रा

दरअसल, यह पूरा मामला साहिबगंज का है। इस शख्स का दावा है कि उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई में तकरीबन 4.5 लाख रुपये खर्च किए और जब वह नौकरी करने लगी तो उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इस शख्स के मुताबिक उसकी पत्नी दूसरे युवक के साथ 14 अप्रैल से फरार है। पति अपने हक के लिए पदाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहा है। पत्नी के साथ उनका 10 साल का बेटा भी है।

वहीं, बांझी बाजार के रहने वाले कन्हाई पंडित की शादी करीब 14 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से कल्पना देवी के साथ हुई थी। कल्पना बोरियो प्रखंड क्षेत्र के तेलों गांव की रहने वाली है। शादी के बाद उसकी पत्नी पढ़ाई करने की जिद करने लगी। पत्नी की जिद के बाद पति ने काफी मुश्किल से जमशेदपुर के एक नर्सिंग कॉलेज से एएनएम की पढ़ाई करायी। कन्हाई पंडित को पत्नी को पढ़ाने में उस पर लगभग दो लाख रुपये का कर्ज हो गया। बढ़ते कर्ज को देखते हुए उसने अपनी पत्नी के कहने पर दूसरे राज्यों में कमाने चला गया। इस बीच उसकी पत्नी साहिबगंज में ही एक नर्सिंग होम में बतौर नर्स काम करने लगी। इसके बाद जब कन्हाई पंडित होली में घर आया तब उसकी पत्नी कर स्वभाव बदला हुआ पाया।

ग्रामीणों ने लड़के के मना करने के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी, जानिए पूरा मामला

हालांकि, पति ने बताया कि वह दिन और रात ड्यूटी के नाम पर अक्सर घर के बाहर ही रहने लगी। पति-पत्नी जैसा संबंध नहीं रहा। धीरे-धीरे उसे संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी अब उससे रिश्ता नहीं रखना चाहती। इसी बीच पत्नी 10 साल के बेटे को लेकर मायके चली गई और आखिरी बार 14 अप्रैल 2023 को बात हुई थी। जब पत्नी से बात नहीं हो सकी तो वह अपने ससुराल गया। वहां उसने सास-ससुर का स्वभाव भी बदला हुआ पाया। इससे उसका शक और गहरा हो गया। कन्हाई का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मिल कर उसका आर्थिक और मानसिक शोषण किया है।