शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सासाराम में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: दो अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट का हुआ लोकार्पण

सासाराम। महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सासाराम नगर निगम क्षेत्र में दो अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। इन विशेष शौचालयों का लोकार्पण जिला पदाधिकारी उदिता सिंह और सासाराम की महापौर काजल कुमारी ने स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जनवरी 2026, 12:38 PM IST (22 जनवरी 2026) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 11:13 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सासाराम नगर निगम क्षेत्र में दो अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। इन विशेष शौचालयों का लोकार्पण जिला पदाधिकारी उदिता सिंह और सासाराम की महापौर काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। यह पिंक टॉयलेट शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों—पोस्ट ऑफिस चौक और धर्मशाला रोड रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित किए गए हैं।

नगर प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना लंबे समय से एक बड़ी जरूरत थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इन पिंक टॉयलेट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। शौचालय परिसर में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, महिलाओं के लिए फीडिंग पॉइंट, सुरक्षा के लिहाज से गार्ड रूम, साथ ही भारतीय एवं वेस्टर्न शैली की सीटों की व्यवस्था की गई है, ताकि हर आयु वर्ग की महिलाओं को सहूलियत मिल सके।

उद्घाटन के अवसर पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए इस तरह की सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि पिंक टॉयलेट केवल शौचालय नहीं, बल्कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास कराने की दिशा में एक अहम पहल है। वहीं महापौर काजल कुमारी ने इसे महिला सशक्तिकरण की ओर एक ठोस कदम बताया और कहा कि नगर निगम आने वाले समय में ऐसे और पिंक टॉयलेट शहर के अन्य हिस्सों में भी स्थापित करेगा।

स्थानीय महिलाओं और यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि रेलवे स्टेशन और व्यस्त चौक जैसे स्थानों पर इस तरह की सुविधा मिलने से खासकर कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। नगर प्रशासन का मानना है कि यह पहल सासाराम को स्वच्छ, सुरक्षित और महिला-हितैषी शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

35 रुपये में एक्स-रे, 17 रुपये में किडनी जांच: खान सर ने अब शुरू की सबसे सस्ती स्वास्थ्य सेवा

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN