बिक्रमगंज (रोहतास)— शनिवार को बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में आयोजन किया गया। एसडीजेएम बिक्रमगंज राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।
शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 569 मामले निपटाए गए। 4 करोड़ 1 लाख 23 हजार 684 रुपए हुए प्राप्त। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोहतास सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरुण कुमार के आदेश पर बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुकदमों का निपटारा करने के लिए 5 बेंच बनाए गए थे। बेंच संख्या 1 राजीव कुमार एसडीजेएम बिक्रमगंज, बेंच संख्या -2 श्रीमती अंजलि नाग जेएम बिक्रमगंज, बेंच संख्या -3 सुधीर कुमार जेएम बिक्रमगंज, बेंच संख्या- 4 अविनाश चंद्र जेएम बिक्रमगंज, बेंच संख्या- 5 आदित्य कुमार शर्मा जेएम बिक्रमगंज के न्यायालय में 569 मुकदमों के निपटारा किया गया।
जिससे बैंक विद्युत एवं अन्य अपराधिक मामलों से 4 करोड़ 1लाख 23हजार 684 रुपए वसूल किए गए। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुल्ह्निय सभी मामले का निपटारा किया जाता है। दोनों पक्षों की आर्थिक क्षति, मानसिक तनाव एवं अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलती है। सरल, सुगम तथा सस्ता एवं तत्क्षण न्याय पाने का लोक अदालत एक अच्छी माध्यम है। इसकी सफलता को देखते हुए समय-समय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।