शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

खेलने के दौरान नहर में गिरकर 3 वर्षीय बच्ची की मौत

कैमूर(भभुआ)| बिहार के कैमूर जिले में खेलने के दौरान नहर में गिरी 3 वर्षीय बच्ची की डूबने मौत गई| डेढ़ घंटे बाद जब नहर से बच्ची के शव को तैरते हुये उसके माँ ने देखा तो उसके जैसे होस उड़ गए| जिसके बाद सोर गुल होने के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मार्च 2022, 03:54 PM IST (8 मार्च 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 03:02 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर(भभुआ)| बिहार के कैमूर जिले में खेलने के दौरान नहर में गिरी 3 वर्षीय बच्ची की डूबने मौत गई| डेढ़ घंटे बाद जब नहर से बच्ची के शव को तैरते हुये उसके माँ ने देखा तो उसके जैसे होस उड़ गए| जिसके बाद सोर गुल होने के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची को पीएचसी चैनपुर में ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया| सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया| मामला चैनपुरा थाना क्षेत्र के करजांव गाँव का है|

मृतक बच्ची करजांव गाँव निवासी नचक बिंद की 3 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी बताई गई है| मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह 7 बजे अंजली अपने द्वार पर खेल रही थी कि खेलते समय घर के सामने नहर में गिर गई, जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद बच्ची की माँ ने नहर में शव को तैरते हुए देखा तो चीख चीख कर रोने लगी यह देख वहाँ लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई|

जिसके बाद बच्ची को नहर से निकाल कर घरेलू उपचार करने के बाद चैनपुर पीएचसी में ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहाँ बच्ची के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।