शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

शराब मामले में जब्त 11 वाहनों की हुई नीलामी

मीडिया दर्शन/सासाराम कार्यालय। मध निषेध कानून के उल्लंघन मामले में उत्पाद विभाग एवं अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों द्वारा जप्त किए गए वाहनों की नीलामी गुरुवार को अनुमंडल परिसर सासाराम में की गई। वाहन नीलामी प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी आशु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 सितंबर 2023, 10:04 PM IST (21 सितंबर 2023) अपडेट: 2 अक्टूबर 2026, 03:49 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/सासाराम कार्यालय। मध निषेध कानून के उल्लंघन मामले में उत्पाद विभाग एवं अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों द्वारा जप्त किए गए वाहनों की नीलामी गुरुवार को अनुमंडल परिसर सासाराम में की गई। वाहन नीलामी प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कुल 11 वाहनों को शामिल किया गया। इस दौरान खुले डाक के माध्यम से मोटरसाइकिल, टेंपो, मैजिक सहित कुल 11 दोपहिया व चार पहिया वाहनों की नीलामी की गई। जहां वाहन नीलामी के दौरान काफी संख्या में लोग डाक में शामिल हुए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सदर एसडीओ आशुतोष रंजन ने बताया कि वाहन नीलामी प्रक्रिया से सरकार को कुल पचास हजार आठ सौ बेयासी रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है।

29 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका 

नीलामी प्रक्रिया में जिन लोगों ने चयनित वाहनों के अग्रधन राशि जमा किए उन्हीं लोगों को डाक प्रक्रिया में शामिल किया गया तथा राशि जमा नहीं करने वाले लोगों को डाक प्रक्रिया से दूर रखा गया। उन्होंने बताया कि नीलामी में शामिल अन्य वाहनों को अगली तिथि पर नीलाम किया जाएगा तथा शेष जब्त वाहनों की नीलामी के लिए विभाग द्वारा पुनः डाक निकाला जाएगा। मौके पर मोटर यान निरीक्षक संजय कुमार, नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा सहित उत्पाद एवं सेल टैक्स विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।