शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कैमूर : राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कैमूर को मिला कांस्य पदक

कैमूर : जहानाबाद के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कैमूर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंडर 15 डबल्स वर्ग की प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। कैमूर के अमृत कुमार शर्मा एवं अनूप क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जुलाई 2022, 07:36 PM IST (24 जुलाई 2022) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 08:58 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर : जहानाबाद के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कैमूर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंडर 15 डबल्स वर्ग की प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। कैमूर के अमृत कुमार शर्मा एवं अनूप कुमार अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया जहां भोजपुर के हाथो हार का सामना करना पड़ा। इस तरह से कैमूर की टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

इसकी जानकारी देते हुए सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ कैमूर के सचिव सह पैराडाइज चिल्ड्रेन्स एकेडमी के प्रिंसिपल सत्यम कुमार ने कहा की कैमूर की टीम ने इस बार सॉफ्ट टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया और बेहरत परिणाम देखने को मिला। उन्होंने कहा की सॉफ्ट टेनिस खेल को कैमूर में और बढ़ावा दिया जायेगा ताकि यहां से और अधिक खिलाड़ी निकले और दूसरे जिले के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी अपनी पहचान बनाए। श्री कुमार ने दोनो छात्रों की जीत पर बधाई दिया है।

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे 14 शिक्षकों का नियोजन रद्द

वही पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक संतोष कुमार ने भी अपने स्कूल के दोनो छात्रों की जीत पर बधाई दिया हैं। उन्होंने कहा की विद्यालय में खेल को बढ़ावा देने को लेकर जो भी आवश्यक होगा उसे पूरा किया जायेगा। वही बधाई देने वालों में संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, कोच विद्याशरण, संदीप कुमार, बेचू कुमार सहित अन्य शामिल थें।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.