शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

जिला परिषद अध्यक्ष ने ट्रामा सेंटर में कुव्यवस्था को देख जताई नाराजगी

मीडिया दर्शन/सासाराम(कार्यालय)। रोहतास जिला परिषद अध्यक्ष पूनम भारती ने शुक्रवार को सासाराम सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर एवं प्रसूति वार्ड  का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इसकी कुव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्हों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 मार्च 2022, 12:08 PM IST (26 मार्च 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 02:34 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/सासाराम(कार्यालय)। रोहतास जिला परिषद अध्यक्ष पूनम भारती ने शुक्रवार को सासाराम सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर एवं प्रसूति वार्ड  का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इसकी कुव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर के आईसीयू में जो व्यवस्था होनी चाहिए वह नहीं है। उन्होंने कहा कि आईसीयू में एसी काम नही कर रहा है वह पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं। साथ ही साथ उन्होने कहा कि ट्रामा सेंटर में  साफ-सफाई की व्यवस्था भी सही है।

पूनम भारती ने कहा कि आईसीयू एवं प्रसूति वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ आए परिजनों के लिए भी बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है और ना ही उन लोग के लिए पीने का शुद्ध पानी ही मौजूद है। साथ ही साथ आईसीयू में आवश्यक दवाइयों के अलावा अन्य सामग्रियों का भी अभाव देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए डीपीएम से मुलाकात करके सारी कुव्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया गया।

पूनम भारती ने कहा कि सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर कुब्यवस्था का आलम है इसको लेकर स्वास्थ विभाग के अपर सचिव को पत्र लिखूंगी और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द से जल्द मांग करूंगी।