शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 01:51 PM IST (23 सितंबर 2026) अपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 12:20 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित प्रकाश नगर में एक महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका की मां अंजना देवी और बहन वर्षा देवी ने मृतका के पति पर ही हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। 

परिजनों का कहना है कि चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एम भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच-पड़ताल की। उन्होंने आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी ली। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


 फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह और घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।